फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crocodile seen in Harchandpur village, farmers shocked

Bijnor News: गांव हरचंदपुर में दिखा मगरमच्छ, किसानों के उड़े होश

Thu, 31 Oct 2024 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Crocodile seen in Harchandpur village, farmers shocked
सामाजिक वानिकी विभाग की टीम ने मगरमच्छ को किया रेस्क्यू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नांगलसोती (बिजनौर)। तालाब से निकलकर मगरमच्छ आबादी से एक किमी दूर किसान के खेतों पर पहुंच गया। खेत पर मगरमच्छ देखकर धान की रखवाली कर रहे किसानों के होश उड़ गए। सामाजिक वानिकी विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को पकड़ा।

गांव हरचंदपुर में मंगलवार की देर रात्रि सुंदर सिंह और अन्य किसान अपने खेत पर धान की रखवाली कर रहे थे। इसी दौरान खेत में करीब सात फीट लंबा मगरमच्छ पहुंच गया। मगरमच्छ देखकर किसानों के होश उड़ गए। किसानों की सूचना पर सामाजिक वानिकी विभाग के दरोगा विकास कुमार टीम के थ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

टीम ने घंटों मशक्कत के बाद किसानों की मदद से मगरमच्छ को रेस्क्यू किया। टीम ने मगरमच्छ को गंगा नदी में छुड़वा दिया। आए दिन आबादी व खेतों में मगरमच्छ के आने से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed