{"_id":"6133bd348ebc3e494b23cc48","slug":"crocodile-entered-the-house-nazibabad-news-mrt5547995155","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुस गया मगरमच्छ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुस गया मगरमच्छ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुस गया मगरमच्छ
मंडावली। मंडावली गांव कांठपुर के तालाब में मगरमच्छ देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने सामाजिक वानिकी विभाग से मगरमच्छ का पकड़ने की मांग की है। शुक्रवार को एक ग्रामीण के घर में घुस गया। शोर मचाने पर वह तालाब की ओर चला गया।
मंडावली के गांव औरंगपुर बसंता उर्फ कांठपुर के धोबीवाले तालाब में करीब एक माह से मगरमच्छ के देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत है। शरीफ अहमद, मुमताज, फरीद, खुर्शीद, जाबिर, साबिर आदि का कहना है कि बरसात में तालाब में एक माह पूर्व एक मगरमच्छ आ गया था। मगरमच्छ ग्रामीण मानी के घर में घुसकर एक मुर्गे को अपना निवाला बना चुका है। शुक्रवार की रात को भी मगरमच्छ खुर्शीद के घर में घुस गया था। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए तो मगरमच्छ तालाब की ओर जाता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मगरमच्छ की लंबाई करीब पांच फीट है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मगरमच्छ को पकड़कर वन क्षेत्र में छुड़वाने की मांग की है। उधर, सामाजिक वानिकी के रेंज अधिकारी अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिल चुकी है एक-दो दिन में टीम भेजकर मगरमच्छ को पकड़वाया जाएगा।