फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crocodile entered into slum, left in Ganga

बस्ती में घुसा मगरमच्छ, गंगा में छोड़ा

Wed, 26 May 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Crocodile entered into slum, left in Ganga
बस्ती में घुसा मगरमच्छ, गंगा में छोड़ा
विज्ञापन

नांगलसोती। नांगलसोती की बाल्मीकि बस्ती में घुसे मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। बाद में नांगलसोती पुलिस ने मगरमच्छ को पकड़कर गंगा में छोड़ा।

नांगलसोती के मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती के समीप एक तालाब है। सोमवार की देर रात बस्ती में घुसे मगरमच्छ ने विशु पुत्र स्व. विनोद कुमार के घर में घुसने का प्रयास किया। अचानक करीब पांच फीट लंबे मगरमच्छ को देखकर परिवार सहित बस्ती के लोगों में हड़कंप मच गया। बस्ती के लोगों ने मगरमच्छ के बस्ती में घुसने की सूचना वन विभाग को दी, लेकिन कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। सूचना पर नांगलसोती थाने से पहुंचे एसआई विनोद कुमार ने अपनी टीम के साथ मगरमच्छ को जाल के सहारे कैद करने का प्रयास किया। घंटों की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ने में कामयाबी मिली। बस्ती के लोगों के लिए खौफ बने मगरमच्छ पुलिस थाने ले गई। पूरी रात मगरमच्छ को थाने में बंधक बनाकर रखा गया। सुबह होते ही नांगलसोती पुलिस ने मगरमच्छ को गंगा में छुड़वा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed