फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Crispy pits will become trouble for Shiva devotees

खस्ताहाल गड्ढे बनेंगे शिवभक्तों की मुसीबत

Sun, 09 Feb 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Crispy pits will become trouble for Shiva devotees
खस्ताहाल गड्ढे बनेंगे शिवभक्तों की मुसीबत
विज्ञापन

भागूवाला। महाशिवरात्रि पर्व पर भागूवाला क्षेत्र में हाईवे के खस्ताहाल गड्ढे शिवभक्तों के लिए परेशानी का सबब बनेंगे। मोटा महादेव- भागूवाला बाईपास मार्ग की भी कई स्थानों पर भोले के भक्तों की परीक्षा लेगा।

महाशिवरात्रि पर्व पर कांवड़ मेला शुरू होने को है। जल्द ही भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों का हरिद्वार से पैदल कांवड़ में गंगा जल लाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। भागूवाला क्षेत्र में खस्ताहाल हाईवे से बड़ी संख्या में शिवभक्त गुजरेंगे। उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करते ही शिवभक्तों को सबसे पहले कोटावाली के खस्ताहाल रपटे से गुजरना होगा। कोटावाली रपटा जहां खस्ताहाल है वहीं हरिद्वार दिशा में रपटे के एक हिस्से में जलभराव शिवभक्तों के लिए परेशानी का सबब बनेगा। मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास मार्ग से हरिद्वार दिशा की ओर करीब 100 मीटर पहले 150 मीटर तक हाईवे पर बेहद खतरनाक गड्ढे हैं। गड्ढों की बजरी उखड़कर मार्ग पर फैली हुई है। मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास मार्ग पर सूखा नदी पर बना खस्ताहाल रपटा और स्टोन क्रशर से रेत धुलकर डाली जाने वाली मिट्टी भी शिवभक्तों की राह में परेशानी बनेगी। शिवभक्त सुदेश कुमार, पुष्पेंद्र, रूपेश शर्मा, कल्याण सिंह, हरिप्रकाश, अशोक कुमार, सुुशील कुमार आदि का कहना है कि इस बार प्रशासन ने शिवभक्तों के रास्ते की मरम्मत कराने पर कोई ध्यान नहीं दिया। हाईवे के खस्ताहाल गड्ढों से गुजरना शिवभक्तों की किसी परीक्षा से कम नहीं होगा। उन्होंने प्रशासन से खस्ताहाल गड्ढों को भरवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed