फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Zakir taught to teach the hero

जाकिर को नायक बता पढ़ाया जा रहा पाठ

Mon, 29 Jan 2018 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 29 Jan 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
 Zakir taught to teach the hero
हीरोज ऑफ इस्लाम में छपा जाकिर नाइक का फोटो (लाल घेरे में)। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में कुछ इस्लामिक स्कूलों में देश से फरार चल रहे जाकिर नाइक को नायक के रूप में पढ़ाया जा रहा है। कक्षा दो में पढ़ाई जा रही पुस्तक हीरोज ऑफ इस्लाम नाम की किताब में जाकिर नाइक को भी इस्लामिक जगत की अन्य हस्तियों के साथ पाठ में शामिल             किया गया है। बिजनौर, अलीगढ़ व  दिल्ली के कुछ इस्लामिक स्कूलों में यह पुस्तक पढ़ाई जा रही है। हालांकि बिजनौर का मामला संज्ञान में आने के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इसकी जांच कराने की बात   कही है।
विज्ञापन


 कुछ अभिभावकों ने किरतपुर क्षेत्र के एक निजी स्कूल में इस पुस्तक को पढ़ाए जाने की जानकारी अमर उजाला को दी है। कक्षा दो के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई जा रही हीरोज ऑफ इस्लाम नाम की किताब में कट्टर इस्लामिक विचारक जाकिर नाइक सहित दो पाकिस्तानियों को भी हीरो के रूप में पढ़ाया जा रहा है। किताब के 22वें अध्याय के पेज  नंबर 42 पर जाकिर नाइक को नायक बताया गया है।
विज्ञापन


किताब इस्लामिक मिशन स्कूल पब्लिकेशन के नाम से अलीगढ़ में प्रकाशित की गई है और इसे डा. कुनेब ने संपादित किया है। हालांकि स्कूल के   संचालक ने ऐसी कोई किताब पढ़ाने से इंकार किया है। उनका यहां तक कहना है कि  उनके स्कूल में इस्लाम से संबंधित कोई किताब या हीरोज ऑफ इस्लाम नाम की कोई किताब स्कूल नहीं पढ़ाई जाती है।  बता दें, जाकिर नाइक जुलाई 2016 से देश से फरार है। एनआईए उनके खिलाफ मुंबई शाखा में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करा रखा है। जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर गृह मंत्रालय ने रोक लगा रखी है। बांग्लादेश में हुए  आतंकी हमले में शामिल आतंकियों ने डा. जाकिर नाइक से प्रभावित होने की बात कबूल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed