{"_id":"589e12254f1c1b865237c6ea","slug":"youth-shot-dead-the-injured-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को गोली से उड़ाया, पिता को किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को गोली से उड़ाया, पिता को किया घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 11 Feb 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजनौर में शुक्रवार रात गांव कछपुरा के पास ट्यूबवैल बंद करने गए बाप-बेटे पर घात लगाए बैठे एक पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। उन्होंने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी और बाप को धारदार हथियारों से हमला करके घायल कर दिया। ग्रामीणों ने युवक का शव मौके से नहीं उठने दिया और सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। इस घटना से इलाके में भारी तनाव है। युवक के पिता ने गांव पेद्दा के दूसरे समुदाय के लोगों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
कोतवाली शहर क्षेत्र के नयागांव निवासी संजय सिंह बेटे 17 वर्षीय विशाल के साथ बाइक से शुक्रवार रात करीब साढ़े सात बजेे सरकारी ट्यूबवैल बंद करने जंगल में गए थे। जब वे ट्यूबवैल का ताला लगा रहे थे, तभी वहां घात लगाकर बैठे करीब दर्जन भर लोगों ने बाप-बेटे पर हमला बोल दिया। बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी और बाप को धारदार हथियार से हमला करके घायल कर दिया।
इस घटना का पता चलते ही इलाके के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने गांव कछपुरा के निकट ट्यूबवैल के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। ये लोग विधायक रुचिवीरा को मौके पर बुलाने व हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जब तक हत्यारोपी नहीं पकड़े जाएंगे, वे शव नहीं उठने देंगे। एसपी अजय साहनी समेत पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने कई बार ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, पर वे नहीं माने। इस घटना से क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। पेद्दा समेत आसपास के गांवों में पुलिस तैनात कर दी गई है। विशाल के पिता संजय के मुताबिक, वारदात गांव पेद्दा के दूसरे संप्रदाय के पूर्व प्रधान ने साथियों से मिलकर अंजाम दी है। रात साढ़े नौ बजे तक ग्रामीणों ने शव नहीं उठने दिया। जाम में बड़ी संख्या में लोग फंसे हुए हैं।