फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Youth shot dead in Sekpuri

शेखपुरी में युवक की गोली मारकर हत्या

Tue, 17 Nov 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 17 Nov 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
चांदपुर। गांव शेखपुरी मीना में बीडीसी का चुनाव हारे एक प्रत्याशी ने गांव के ही एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के भाई ने हारे हुए प्रत्याशी, उसके बेटे समेत तीन के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा है।
विज्ञापन


परिजन इसे चुनावी रंजिश में हत्या करना बता रहे हैं, जबकि कोतवाली पुलिस इसे शराब पीने के विवाद में हुई वारदात बता रहीं है।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक गांव शेखपुरी मीना निवासी रविंद्र उर्फ रिंकू रविवार की रात आठ बजे अपने घर में खाना खा रहा था। इस दौरान गांव के ही राजेश, उसके बेटे वकीत और उसके एक साथी उदयवीर ने घर के बाहर आकर रविंद्र को गाली देनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


रविंद्र ने विरोध किया तो राजेश ने तमंचे से उसे गोली मार दी। गोली पेट में लगने से रविंद्र गंभीर घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। परिजनों ने घायल रविंद्र को सीएचसी स्याऊ में भर्ती कराया, जहां से उसे बिजनौर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजनौर अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के मुताबिक आरोपी राजेश ने हाल ही में बीडीसी का चुना लड़ा था, जिसमें वह हार गया।

गांव का सूबे सिंह चुनाव जीता था। रविंद्र ने सूबे सिंह के लिए चुनाव में वर्करी की थी। इस बात से ही राजेश रविंद्र से खुन्नस रखने लगा था। इसी रंजिश के चलते राजेश ने अपने बेटे और उसके साथी के साथ मिलकर रविंद्र का मर्डर किया है।


उधर, कोतवाली निरीक्षक आरआर कठेरिया ने बताया कि शराब पीकर हुए विवाद में रविंद्र का मर्डर किया गया है। चुनावी रंजिश जैसी कोई बात सामने नहीं आई है और ना ही परिजनों ने इस बाबत बताया है।

रविंद्र के भाई विपिन ने राजेश, उसके बेटे वकीत और उदयवीर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed