फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Young man killed in Husanpur

हुसैनपुर में युवक की हत्या

Fri, 16 Sep 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 16 Sep 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
चांदपुर में जलीलपुर क्षेत्र के गांव हुसैनपुर खासा में अरिष्टी में आए युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। गांव रामपुर भूड़ निवासी ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम प्रेम-प्रसंग के विवाद में  दी गई है।
विज्ञापन

अमरोहा जनपद के थाना हसनपुर के गांव रामपुर भूड़ निवासी महीपाल ने पुलिस को दी तहरीर में     अवगत कराया है कि उसकी बहन सावित्री तथा भतीजी राजो की     शादी जलीलपुर क्षेत्र के गांव हुसैनपुर खासा में हुई है। भतीजी की सास की बुधवार को अरिष्टी थी। इसमें वह तथा गांव निवासी कौशेंद्र, साहब सिंह, ब्रजकिशोर, निहाल सिंह आदि भी आए हुए थे। अरिष्टी के पश्चात वह कौशेंद्र, शिवकुमार, साहब सिंह के साथ अपनी बेटी की ससुराल गांव खानपुर बाइक से गए थे। बेटी से मिल कर अपने घर लौटते समय शाम को गांव मीरापुर से बसंतपुर मार्ग पर एकखेत के पास पहले  से घात लगाकर खड़े गांव हुसैनपुर खासा निवासी लोगों ने उनके  साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इसमें कौशेंद्र व साहब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी स्याऊ से प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया गया। उपचार के लिए ले जाते समय कौशेंद्र ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है।  महीपाल ने बताया कि आरोपी  पुरानी रंजिश मानते हैं। आरोपी पक्ष लड़की छेड़ने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने महीपाल की तहरीर पर सुखन, धर्मेंद्र, विपिन, नेमचंद्र निवासीगण गांव हुसैनपुर खासा         के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली  है। कोतवाली निरीक्षक फतेह सिंह  ने बताया कि मामला लड़की के  प्रेम प्रसंग का है। आरोपी सुखन, धमेंद्र तथा नेमचंद्र को गिरफ्तार  कर चालान कर दिया गया है। पुलिस ने कहा कि एक आरोपी की  तलाश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed