फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Women's ruckus at liquor shops

शराब की दुकानों पर महिलाओं का हंगामा

Mon, 03 Apr 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 03 Apr 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Women's ruckus at liquor shops
नहटौर-नूरपुर मार्ग पर शराब की दुकान के खिलाफ जाम लगातीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
नहटौर में शराब की दुकान को हटवाने की मांग को लेकर महिलाओं ने दो स्थानों पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। नहटौर-नूरपुर मार्ग पर जाम लगाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को बमुश्किल शांत कराते हुए दुकानों को फिलहाल बंद करा दिया।
विज्ञापन

नहटौर-नूरपुर मार्ग पर बलदेवता चौराहे के पास स्थित दुकान में शराब की नई दुकान खोली जा रही थी। इसके विरोध में पड़ोसी गांव रामपुर की महिलाओं ने दुकान पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


महिलाएं दुकान को हटवाने की जिद पर अड़ गई। महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए नहटौर-नूरपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं को समझाया और फिलहाल दुकान खोलने पर रोक लगा दी। दूसरी ओर गांव जमालपुर में स्थित शराब की दुकान को हटवाने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। दुकान हटवाने के लिए महिलाओं ने पुलिस को तहरीर दी। पूनम देवी, अलका रानी, कविता, ममता देवी, सुनीता देवी, निरमला, सुमन देवी, बाला देवी, मुन्नी देवी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कोतवाली देहात में शासन के आदेश पर हाईवे से शराब की दुकान हटाकर नहटौर रोड पर खोले जाने के विरोध में सैकड़ों महिलाओं और पुरुषों ने दुकान बंद कराने का प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम नगीना के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। कोतवाली नजीबाबाद हाईवे पर कोतवाली देहात में शासन के आदेश पर 31 मार्च को अंग्रेजी शराब की दुकान बंद कर दी गई थी। इसे कोतवाली नहटौर रोड पर स्टेट बैंक के पास खोला गया था। रविवार की दोपहर सैकड़ों महिला-पुरुष इकट्ठा होकर शराब की दुकान पर पहुंचे। दुकान बंद कराकर थाना कोतवाली में पहुंचकर उन्होंने प्रदर्शन किया। उन्होंने मोहल्ले से दुकान बंद कराकर कहीं और ले जाने की मांग की। उनका आरोप है कि शराब की दुकान के पास ही स्टेट बैंक व लड़कियों का स्कूल है। शराब की दुकान यहां होने के  कारण माहौल खराब होगा। सूचना पर पहुंचे एसडीएम नगीना विजय कुमार के आश्वासन पर मोहल्ले वाले शांत हुए। मोहल्लेवासियों में रईस अहमद, शहाबुदीन, निसार, मुकेश, सोनू, नसरीन, जरीना, शवा आदि शामिल रहे।

उधर, धामपुर में गांव औरंगशाहपुर बनवारी उर्फ नया गांव में ग्रामीणों ने शराब की दुकान खोले जाने पर विरोध प्रदर्शन करते हुए रोष जताया। उन्होंने एसडीएम से शीघ्र जांच कर गांव से दुकान को हटवाने की मांग की है। रविवार को गांव में दुकान खुलने की सूचना मिलते ही भारी संख्या में महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा खड़ा कर दिया। महिलाओं ने दुकान को बंद करा दिया। कई गांवों के लोगों ने एसडीएम से गांव में खुली शराब की  दुकान को हटवाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि आबादी में दुकान नहीं  खुलने दी जाएगी।


इससे गांव की आबोहवा बिगड़ने का खतरा बढ़ गया है। मौके पर पहुंचे आबकारी इंस्पेक्टर सुभाष चंद ने जांच कर कार्रवाई की बात कही। विरोध करने वालों में डॉ. सुभाष चौहान, ब्रह्मपाल सिंह, ओमराज सिंह, विजेंद्र कुमार, महेशदत्त शर्मा, मौ. यासीन, जमील अहमद, बाबू खां, इंदर सिंह, अखलाक, अफसार अहमद, इसरार अहमद, हरि सिंह सैनी, हरपाल सिंह, राकेश कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed