फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Rape and murder of women in conflict

दुष्कर्म के विरोध पर महिला की हत्या  

Sat, 09 Jul 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 09 Jul 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Rape and murder of women in conflict
छानबीन करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जलालाबाद में  क्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म के  विरोध पर महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसकी पहचान मिटाने के लिए उसके शरीर को तेजाब से जलाने का प्रयास किया। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश उसके पास से नकदी भी लूटकर फरार हो गए। मृतका के पति ने पुलिस को घटना के संबंध में तहरीर दी है।

जलालाबाद क्षेत्र के एक गांव की महिला स्वास्थ्य विभाग में आशा है। गांव के नजदीक ही आम का बाग है। उस बाग की महिला रखवाली कर रही थी। उसकी दो पुत्रियां उसके साथ थीं। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे दोनों पुत्रियां बाग से घर लौट आईं। काफी देर तक महिला के घर नहीं लौटने पर परिजनों से सोचा कि शायद वह ड्यूटी पर चली गई होगी। बाद में परिजनों के पता करने पर मालूम हुआ कि वह ड्यूटी पर नहीं पहुंची है। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश प्रारंभ की। खोजबीन करने पर उसका रक्तरंजित शव बाग के निकट खेत से मिला। महिला के शव के पास डंडा पड़ा हुआ था। उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे। पीठ को तेजाब से जलाने का प्रयास भी किया गया था। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म का विरोध करने पर हत्यारों ने उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी। उसके परिजनों के मुताबिक बाग की हजारों की नकदी भी आरोपी लूट ले गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी तजेंद्र सिंह यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुुंच गए। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed