फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Woman shot dead

गोली लगने से महिला की मौत

Sun, 25 Mar 2018 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 25 Mar 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
Woman shot dead
हल्दौर के ग्राम नसीरपुर में मां की मौत के मामले का आरोपी पुत्र। - फोटो : अमर उजाला
हल्दौर में गांव नसीरपुर में मां और बेटे के बीच विवाद के दौरान लाइसेंसी रिवाल्वर की छीनाझपटी में गोली चलने से मां को गोली लगने से मौत हो गई। इस मामले में बेटे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी युवक को दबोच लिया। आरोपी युवक हिंदू युवा वाहिनी का ब्लॉक अध्यक्ष है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नसीरपुर निवासी नरेश कुमार चौधरी सहकारी गन्ना विकास समिति के पूर्व चेयरमैन हैं। उनके दो पुत्रों में बड़ा बेटा विवेक कुमार हिंदू युवा वाहिनी का हल्दौर ब्लॉक अध्यक्ष है। 12 दिन पूर्व विवेक कुमार की शादी हुई थी। शुक्रवार की रात करीब आठ बजे घर पर विवेक कुमार का अपनी 48 साल की मां सुमन देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। ग्रामवासियों के अनुसार सुमन देवी अपने कमरे से लाइसेंसी रिवाल्वर निकाल लाई और पुत्र के सामने आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। इस दौरान घर पर नरेश कुमार व छोटा बेटा आकाश मौजूद नहीं था। विवेक ने अपनी मां से रिवाल्वर छीनने का प्रयास किया। छीनाझपटी में रिवाल्वर से दो गोली चली। 
विज्ञापन

एक गोली सुमन देवी के दाहिने हाथ की उंगली में व दूसरी गोली सीने में लग गई। गोली लगने से सुमन देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। गोली की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उस दौरान छोटा बेटा आकाश भी घर आ गया। सुमन देवी ने उपचार के लिए बिजनौर आते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। शव को परिजन घर ले आए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आकाश ने बडे भाई विवेक कुमार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवाल्वर को बरामद करके विवेक को पकड़ दिया लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed