फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Wine spattered on the street

शराब को सड़क पर बिखेरा

Sat, 07 May 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 07 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Wine spattered on the street
कालागढ़ में बेची जा रही शराब के कारोबार का विरोध करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
कालागढ में  क्षेत्र में कच्ची शराब की बिक्री जोरों पर है। जिला प्रशासन की ओर से अवैध रूप से बेचे जा रहे शराब के धंधे में शामिल होने के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने से महिलाओं में असंतोष है। महिलाओं ने कहा कि कच्ची शराब के कारण लोगों का घर परिवार बर्बाद हो रहा है। इसी कड़ी में महिलाओं ने शुक्रवार को नहर इलाके में बेची जा कच्ची शराब के साथ आरोपियों को पकड़ लिया। महिलाओं के गुस्से को भांपकर आरोपी शराब छोड़कर फरार हो गए। महिलाओं ने शराब को सड़क पर बिखेर दिया। 
विज्ञापन


महिलाओं ने बताया कि जिला प्रशासन से शिकायत के बावजूद कच्ची शराब की बिक्री पर रोक नहीं लग पा रहा है। इस वजह से अवैध रूप से क्षेत्रों में शराब की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं किए जाने से खफा मीरापुर गांव की महिलाओं ने शुक्रवार को नहर इलाके में बेची जा रही अवैध शराब को पकड़ लिया। आरोप है कि महिलाओं के गुस्से को देख इस अवैध कारोबार में लगे लोग वहां से भाग गए।  गांव की निर्मल कौर, हरदेव कौर, सुखविंदर कौर, सीमा, बलविंदर कौर के नेतृत्व में महिलाएं नहर के पास चार बोरे में बंद शराब के सैकड़ों पाउचों को कब्जे में लेकर सड़क पर बिखेर दिया। इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed