फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Well done wood hidden in bushes recovered

झाड़ियों में छिपाकर रखी गई खैर की लकड़ी बरामद

Sat, 11 Nov 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 11 Nov 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Well done wood hidden in bushes recovered
लकड़ी माफिया द्वारा काटी गई खैर की लकड़ी कब्जे में लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
जलालाबाद में पुलिस ने छापा मारकर कल्हेड़ी रेलवे क्रासिंग के निकट से लाखों रुपये मूल्य की खैर की लकड़ी बरामद की। पुलिस की छापामार कार्रवाई के बाद डीएफओ सहित वन विभाग के कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने 5 लकड़ी माफिया को खैर के अवैध कारोबार में नामजद किया है। सूचना पर नजीबाबाद पुलिस ने बुधवार की रात जलालाबाद क्षेत्र में कल्हेड़ी रेलवे क्रासिंग के निकट झाड़ियों में रखीं लाखों रुपये मूल्य की खैर की लकड़ी पकड़ीं। सीओ ब्रजराज सिंह, थाना प्रभारी सतीश कुमार और एसआई धमेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पुलिस ने झाड़ियों से देर रात और तड़के कुल खैर के 74 नग बरामद किए। 
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई की सूचना मिलने पर डीएफओ उदयवीर सिंह, वन रेंजर रामगोपाल चौहान सहित वनकर्मी पहुंचे और खैर की  लकड़ी बरामद की है। उस स्थान से कुछ समय पूर्व भी खैर की लाखों की लकड़ियां पकड़ीं जा चुकीं हैं। पुलिस ने खैर की लकड़ी के अवैध कारोबार में क्षेत्र के लकड़ी माफिया के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। एसआई धमेंद्र की ओर से दर्ज रिपोर्ट में पांच लकड़ी माफिया सहित कुछ अज्ञात को नामजद किया गया है। 
विज्ञापन

नामजद किए गए आरोपियों में जलालाबाद निवासी नासर, महमूद हाफिज, शकील, अनीस अहमद  और हर्सवाड़ा निवासी शाहनवाज उर्फ शानू शामिल हैं। डीएफओ उदयवीर सिंह के अनुसार बरामद लकड़ी की कीमत करीब 2.50 लाख रुपये होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed