{"_id":"618fce4319a00d01956da188","slug":"up-news-bijnor-police-arrested-two-accused-along-with-missing-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फेसबुक पर दोस्ती, फिर युवती को बहला फुसलाकर ले गए युवक, पुलिस ने ढूंढ निकाला और दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी: फेसबुक पर दोस्ती, फिर युवती को बहला फुसलाकर ले गए युवक, पुलिस ने ढूंढ निकाला और दो आरोपी गिरफ्तार
Sat, 13 Nov 2021 08:10 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 13 Nov 2021 08:10 PM IST
सार
बिजनौर में पुलिस ने लापता युवती को ढूंढ निकाला है। पुलिस ने युवती को बरामद कर दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। बताया गया कि फेसबुक पर दोस्ती के बाद आरोपी युवती को बहला फुसलाकर ले गए थे।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के स्योहारा में फेसबुक पर 11वीं की छात्रा से दोस्ती कर दूसरे वर्ग का एक युवक बहला फुसलाकर ले गया। पुलिस ने छात्रा को तलाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में हिंदू-संगठनों ने भी थाने पहुंचकर रोष जताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
शनिवार दोपहर हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय महामंत्री जितेंद्र बैस के नेतृत्व में मंच के कार्यकर्ताओं ने किशोरी को तलाश कराने के लिए थानाध्यक्ष से मुलाकात की। बताया कि बुधवार की रात किशोरी अचानक घर से लापता हो गई। आरोप है कि शुक्रवार रात को घर के मोबाइल फोन पर कॉल आई, जिसमें युवती को गांव गैंडाजूड़ निवासी समीर अहमद के पास होना बताया गया। कॉल करने वाले ने पचास हजार रुपये देकर पीर का बाजार से युवती को ले जाने की बात कही। परिजनों ने मामले की जानकारी हिजामं नेता जितेंद्र बैस को दी। जानकारी के बाद पुलिस ने बाजार से किशोरी को बरामद कर आरोपी समीर अहमद और उसके साथी प्रिंस कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मर्डर की तस्वीरें: सराफ को दिनदहाड़े चाकू से गोदकर मार डाला, सामने आई अनैतिक संबंध की बात, खौफनाक है वारदात
विज्ञापन
युवती ने बताया कि बुधवार की रात में आरोपी उसे आगरा ले गये थे। जहां पहुंचकर मालूम हुआ कि समीर की यहां पहले से ही एक प्रेमिका है। जिसके साथ लव इन रिलेशनशिप में रहता है। युवती ने बताया कि समीर इस बात को लेकर भी नाराज था कि वह घर से खाली हाथ आई। तब उसे गलती का अहसास हुआ और समीर से घर वापस जाने की जिद की।
यह भी पढ़ें: भयावह हादसे की दर्दनाक तस्वीरें: पलभर में चकनाचूर हुआ दरोगा बनने का सपना, एक झटके में चार की मौत, उजड़ गया परिवार
शुक्रवार की शाम को वे स्योहारा आ गये। जहां समीर अपने मित्र प्रिंस के माध्यम से युवती को वापस करने के बदले रकम वसूल करना चाहता था। पुलिस का कहना है कि युवती को मेडिकल जांच के लिए भेजा रहा है। आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।