{"_id":"60bbdd51b74b4d5c1e790a6f","slug":"up-crime-news-trader-s-body-found-lying-in-bijnor-after-kidnapping-from-moradabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनसनीखेज वारदात: मुरादाबाद से व्यापारी का अपहरण, बिजनौर में पड़ी मिली लाश, अफसरों में मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सनसनीखेज वारदात: मुरादाबाद से व्यापारी का अपहरण, बिजनौर में पड़ी मिली लाश, अफसरों में मचा हड़कंप
Sun, 06 Jun 2021 02:18 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 06 Jun 2021 02:18 AM IST
सार
अपहरण के बाद व्यापारी की लाश मिलने से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानिए पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के स्योहारा में शनिवार की देर रात को सनसनीखेज फैल गई। यहां एक व्यक्ति का शव मिलने से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच की तो व्यक्ति की शिनाख्त हो गई।
विज्ञापन
पुलिस जांच में पता चला कि शव मुरादाबाद के पकवाड़ा निवासी व्यापारी कुलदीप गुप्ता का है। शुक्रवार को कुलदीप का मुरादाबाद से अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया गया कि पकवाड़ा थाने में उसके अपहरण की रिपोर्ट मृतक के बड़े भाई संजीव गुप्ता द्वारा की गई थी। उधर, मृतक के परिवार को जानकारी मिलने पर ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार व्यापारी के चेहरे पर चोट के निशान थे। उसका शव गांव गंगाधरपुर उर्फ मुर्तजानगर के पास पास मिला। वहीं देर रात मृतक के परिजन स्योहारा पहुंच गए और एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन