{"_id":"613a20e57de4bf00950f3ea9","slug":"up-crime-news-a-woman-has-murdered-in-forest-of-a-village-of-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: महिला की गला घोंटकर हत्या, खेत में पेड़ से बंधा मिला शव, गांव में फैली दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बिजनौर: महिला की गला घोंटकर हत्या, खेत में पेड़ से बंधा मिला शव, गांव में फैली दहशत
Thu, 09 Sep 2021 08:27 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 09 Sep 2021 08:27 PM IST
सार
बिजनौर के एक गांव में महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। महिला का शव ईंख के खेत में पेड़ से बंधा मिला। वहीं इस सनसनीखेज घटना से गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते परिजन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बिजनौर में चांदपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर में जंगल से पशुओं का चारा लेने गई महिला का शव खेत में पेड़ से बंधा मिला। इससे गांव में हड़कंप मच गया। महिला की कपड़े से गला घोंटकर हत्या करना माना जा रहा है। वहीं इस खौफनाक वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।
विज्ञापन
गांव महमूदपुर निवासी बबीता बेटी रेखा के साथ जंगल से पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। बताया जा रहा है कि बबीता ने बेटी को चारा लेकर घर भेज दिया था। काफी समय तक बबीता के घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। परिजन गांव वासियों के साथ बबीता की तलाश में जंगल गए। जंगल में तलाश करते समय दोपहर करीब डेढ़ बजे बबीता का शव कपड़े से ईंख के खेत की डोल पर खड़े पेड़ से बंधा मिला। शव मिलने से गांव व परिजनों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सीओ शुभ सूचित के मुताबिक, बबीता बेटी के साथ जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। बबीता के घर न पहुंचने पर तलाश करते समय उसका शव रामकुमार व मुस्तकीम के गन्ने के खेत की डोल पर खड़े पेड़ से दुपट्टे से बंधा मिला है। मृतका के पति की तहरीर पर मुकदमा लिखा जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामला गला घोंटकर हत्या करने का लग रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन