{"_id":"577ff2d84f1c1be6567fb916","slug":"two-soldiers-beating-innocent-line-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेगुनाह की पिटाई पर दो सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेगुनाह की पिटाई पर दो सिपाही लाइन हाजिर
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Sat, 09 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
नहटौर में बेगुनाह की बेरहमी से पिटाई के मामले में एसपी ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। उधर, आरोप है कि लाइन हाजिर के बाद पुलिस अब पीड़ित पर दो माह पूर्व मंदिर में चोरी करने का आरोप लगा रही है। उधर, स्वर्णकार बिरादरी पीड़ित के पक्ष में उतर आई है।
दो दिन पूर्व मोहल्ला सुनारो वाली गली में सुमित वर्मा को आरोपी समझकर सिपाहियों ने बुरी तरह से पीटा था। उसके हाथ में गंभीर चोटें आई थीं। मोहल्ले के ही दीपक ने नितिन के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस कर्मी नितिन को पकड़ने गए थे, लेकिन सुमित को नितिन समझकर पकड़ लिया था। आरोपी सिपाही एक दिन तक पीड़ित को डरा धमकाकर मामले को दबाए रखा। लोगों को पता चलने पर मामला उजागर हो गया। पुलिस ने आनन फानन में मामले की जांच शुरू कर दी, जिसके बाद एसपी ने सिपाही गौरव कुमार व उमेश कुमार को लाइन हाजिर करने के आदेश दिए हैं।
अब पुलिस दो माह पूर्व हाथी वाला मंदिर में चोरी के मामले में पीड़ित का हाथ होने की बात कह रही है। सुनार बिरादरी के संरक्षक विपिन वर्मा ने बताया कि पीड़ित को यदि झूठे केस में फंसाया तो बिरादरी एकजुट होकर उसके साथ खड़ी होगी। थानाध्यक्ष अता मोहम्मद का कहना है कि किसी के खिलाफ भी झूठे केस में कार्रवाई नहीं की जाएगी। वहीं नहटौर के मोहल्ला सुनारो वाली गली निवासी सुमित के पिटाई के मामले में दो सिपाहियों को लाइन हाजिर करने के बाद एसपी ने जांच सीओ धामपुर को सौंपी है।