फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Two bike collision hits two, four injured

दो बाइक की टक्कर में दो की मौत, चार घायल

Thu, 18 Apr 2019 12:08 AM IST
Deepak Sharma बिजनौर/अमर उजाला/ब्यूरो
बिजनौर/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Thu, 18 Apr 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
Two bike collision hits two, four injured
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
नूरपुर। नहटौर- नूरपुर रोड पर गांव कुंडा खुर्द के पास दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। दोनों बाइक पर सवार चार अन्य लोग हादसे में घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हुए तीन लोगों को उपचार के लिए मेरठ ले जाया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गांव सुजातपुर टीकर (अहीरपुरा) निवासी बेगराज सिंह अपने पुत्र पम्मी और रिश्तेदार हरजीत सिंह निवासी लट्ठमार मिलक थाना नहटौर के साथ बाइक पर अपनी रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में जा रहा था। रात करीब नौ बजे गांव कुंडा खुर्द के पास उनकी बाइक की सामने से आती दूसरी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


हादसे में बेगराज, उसका पुत्र पम्मी, हरजीत सिंह के अलावा दूसरी बाइक पर सवार त्रिलोकचंद्र निवासी गांव बीवड़ा खुर्द थाना नौगांवा सादात जनपद अमरोहा, झड़िया निवासी गांव बीवड़ा खुर्द अमरोहा व शिब्बु सिंह निवासी गांव हसनपुर मंडैयो थाना नूरपुर घायल हो गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने सभी घायलों को नूरपुर सीचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने बेगराज सिंह (55) व त्रिलोकचंद्र (35) को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल पम्मी, हरजीत और झड़िया की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में तीनों को मेरठ ले जाया गया। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रिपल राइडिंग और तेज रफ्तार बनी हादसे का कारण
हादसे का कारण तेज रफ्तार और ट्रिपल राइडिंग को माना जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक पर तीन तीन लोग सवार थे। साथ ही दोनों बाइक की रफ्तार भी काफी तेज थी। इसके अलावा दोनों बाइक पर सवार किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था। तेज रफ्तार होने तथा बाइक पर तीन सवारी होने के कारण बाइक का संतुलन नहीं बना और हादसे में दो जानें चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed