फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Transformer repair workshop robbed

ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग वर्कशाप में डाका

Tue, 01 Mar 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 01 Mar 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Transformer repair workshop robbed
चांदपुर। हल्दौर रोड पर ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग वर्कशाप पर बदमाशों ने धावा बोलकर वर्कशाप मालिक के पुत्र सहित चार लोगों को बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की।
विज्ञापन


बदमाश करीब ढाई टन एल्युमीनियम तार, स्क्रैप, छह हजार की नगदी सहित लाखों का सामान ट्रक में भरकर फरार हो गए। पुलिस जांच में जुटी हैं।

मोहल्ला पतियापाड़ा निवासी शमीम अहमद का चांदपुर हल्दौर रोड पर हैवी इलैक्ट्रिक रिपेयरिंग वर्कशाप है। वहां पुराने ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग का काम होता है। शमीम के मुताबिक सोमवार रात वह पुत्र मेहराज, मिस्त्री फईम के साथ ऊपर के कमरे में सो रहे थे।

रात में छह से ज्यादा बदमाश सीढ़ी लगाकर अंदर घुस आए तथा तमंचों के बल पर बंधक बना लिया। बदमाशों ने चौकीदार निसार से मेन गेट खुलवाकर ट्रक को वर्कशाप में अंदर कर लिया। उन्होंने ट्रांसफार्मर में काम आने वाला एल्युमीनियम का करीब ढाई टन तार ट्रक में भर लिया।
विज्ञापन


स्क्रैप तथा गैस सिलेंडर भी ट्रक में डाल लिए। बदमाशों ने बंधक बनाए लोगों की जेब की तलाशी लेकर करीब छह हजार रुपये भी निकाल लिए। बदमाशों ने चारों को नीचे के कमरे में बंद कर बाहर से कुंडा लगा दिया। दो बदमाश बंधकों के पास रुक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य बदमाश ट्रक को लेकर फरार हो गए। करीब दो घंटे बाद दोनों बदमाश भी शमीम की बाइक लेकर फरार हो गए। बदमाशों ने उनके मोबाइल भी छीन लिए।

बड़ी मुश्किल से वे कमरे के गेट का कुंडा तोड़कर बाहर निकले। उधर, कोतवाली निरीक्षक फतेह सिंह का कहना है कि पीड़ितों ने घटना की रात को ही कोई जानकारी नहीं दी। सुबह थाने आकर तहरीर दी है। मौका मुआयना किया है। जांच कर कार्रवाई होगी।

डकैती की चोरी में रिपोर्ट दर्ज
हल्दौर रोड पर हैवी इलैक्ट्रिक रिपेयरिंग वर्क्स में सोमवार की रात में हुई लूट की घटना के मामले में कोतवाली निरीक्षक फतेह सिंह ने बताया घटना संदिग्ध है। तहरीर लेकर धारा 457, 380 में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।


रात्रि समय में बंद स्थान में वारदात चोरी के होने के मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई है। कोतवाली निरीक्षक ने बताया शमीम अहमद ने दी तहरीर में रात्रि में अज्ञात लोगों द्वारा 2400 किलो एल्युमीनियम का तार और बाइक चोरी करना बताया। घटना की जानकारी भी रात्रि में न देकर सुबह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed