फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three Thieves of the Gang nabed

बाइक चोर गैंग के तीन धरे

Tue, 02 May 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 May 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने बाइक चोर गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर चोरी की 13 बाइक व एक कटी हुई बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन


एसपी अजय साहनी के मुताबिक क्राइम ब्रांच की टीम ने गांव सदुपुरा के पास से सदुपुरा निवासी शादाब, अनुज व गांव घुडियापुर निवासी अजीत को चोरी की बाइक के साथ दबोचा। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी की 13 व एक कटी हुई बाइक विभिन्न जगहों से बरामद की हैं।

गैंग का एक सदस्य मोहल्ला मिर्दगान निवासी शाबेज पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पकड़े गए तीनों चोर फरार साथी के साथ बिजनौर व आसपास के क्षेत्रों से बाइक चोरी करके इनका इंजन छह हजार रुपये में पुरानी बाइक में लगाकर बेच देते थे। बाइक के बाकी पार्ट्स कबाड़ी को बेच देते थे।
विज्ञापन


गैंग यह काम काफी दिन से कर रहा था। एसपी ने गैंग को पकड़ने वाली टीम में शामिल क्राइम बांच के दरोगा फतेह सिंह, वीरेंद्र कुमार, शहर  केातवाल प्रेमवीर राणा, एसएसआई धर्मपाल सिंह, दरोगा जयभगवान सिंह, मुनेश कुमार समेत पूरी टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed