फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Three stolen millions from homes

तीन घरों से लाखों की चोरी

Sat, 25 Jun 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 25 Jun 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Three stolen millions from homes
मकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
नगीना में एक गृहस्वामी और उसके दो किरायेदारों के कमरों के ताले तोड़कर चोर लाखों रुपये के सोने के जेवरात, करीब ढाई लाख रुपये की नकदी और एक बाइक चुराकर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गांव कालाखेड़ी निवासी थम्मन सिंह मोबाइल बेचने का काम करते हैं। उसके मकान में सोनाटा फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक अर्जुन सिंह और गांव लखमनपुर निवासी डा. विपिन कुमार किराये पर रहते हैं। थम्मन सिंह ने बताया कि वह अपने मकान की दूसरी मंजिल पर रहता है और यहीं मोबाइल बेचने का काम करता है। उसे माल लेने के लिए बाहर जाना था। इसलिए वह बृहस्पतिवार रात अपने मकान में एक लाख 62 हजार रुपये की नकदी और करीब 20 हजार रुपये के मोबाइल छोड़कर गांव चला गया।  किरायेदार अर्जुन सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी और बच्चे छुट्टियों में घर गए हैं। बिजली न होने के कारण वह अपना कमरा बंद करके फाइनेंस कंपनी के ऑफिस में सोने के लिए चला गया। चोरों ने उसके कमरे का ताला तोड़कर 10 हजार रुपये की नकदी और करीब 70 हजार रुपये के सोने के जेवरात चोरी हो गए। डा. विपिन कुमार ने बताया कि उसके कमरे से 50 हजार रुपये की नकदी और चार तोले सोने के जेबरात चोरी किए गए। साथ ही उनकी दुकान का निर्माण कर रहे दो मिस्त्री में से एक की बाइक भी चुरा कर ले गए। घटना की जानकारी मकान स्वामी ने पुलिस को दे दी है। थाना प्रभारी नाथूराम पवार ने बताया कि चोरी की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

उधर, गांव धर्मशानंगली स्थित एक मोबाइल कंपनी के टावर पर लगे दो बैटरे चोर चुरा कर ले गए। टावर के चौकीदार सोनू कुमार ने कंपनी के मालिकों और पुलिस को घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

mबिजली गुल होने का फायदा उठा रहे चोर ः पिछले दो दिन से कालाखेड़ी फाटक के पास रखा विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक जाने के कारण मुहल्ले और आसपास के क्षेत्र की विद्युत सप्लाई बंद है। इ चिकित्सक छत पर प्रबंधक कंपनी के कार्यालय में सोने चले गए। इसी बीच चोरों ने ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed