फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Thousands of theft by putting cash

नकब लगाकर हजारों की चोरी

Thu, 01 Jun 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 01 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
रेहड़ में गांव भगतावाला के एक घर में नकब लगाकर चोर 25 हजार रुपये की नकदी सहित सोने चांदी के  जेवर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौके का मुआयना चोरी घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शीघ्र ही चोरी के खुलासे की बात कही है। 
विज्ञापन


गांव के पंकज पुत्र भोपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुुधवार रात उनका परिवार घर के आंगन में सो रहा था। देर रात चोर मकान में नकब लगाकर कमरे में घुस गए। कमरे में रखी सेफ, अलमारी और बॉक्स के ताले तोड़कर उसमें रखी 25 हजार की नकदी सहित दस तोले सोने और 250 ग्राम चांदी के जेवर सहित कीमती कपड़े चोरी कर ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब तीन लाख रुपये है। 
विज्ञापन

सवेरे जब पड़ोसी ने घटना की जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। 

गौरतलब है कि इससे पहले भी चोर आधा दर्जन से ज्यादा घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। ग्रामीणों ने एसपी से जांच कर घटना के खुलासे की मांग की है। उधर, एसओ बिजेंद्रपाल राणा का कहना है कि शीघ्र ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, शेरकोट में पुलिस ने शहजादपुर से एक युवक को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा है। 
 एक सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर नौशाद  पुत्र कमरुद्दीन निवासी गांव अलीपुर को चोरी की बाइक के  साथ  पकड़ा। पूछताछ के बाद पुलिस ने  उसकी निशानदेही पर चोरी की  दो अन्य बाइक बरामद की  हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed