{"_id":"575da7604f1c1b7d3f11bbd5","slug":"theives-enter-in-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लाखों की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Updated Sun, 12 Jun 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नूरपुर के ग्राम अस्करीपुर में शनिवार की रात दीवार फांदकर एक मकान में घुसे चोरों ने सेफ के ताले तोड़कर डेढ़ लाख की नकदी व सोने चांदी के जेवर सहित करीब सात लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। तड़के परिजनों के जागने पर घटना के बारे में पता चला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर परिजनों से जानकारी ली।
शनिवार की रात ग्राम अस्करीपुर निवासी बुंदू एवं उसके परिजन मकान की छत पर सोए हुए थे। परिजनों के मुताबिक रात में किसी समय चोर मकान के पूर्वी छोर से अंदर घुसे। इसके बाद आराम से मकान को खंगाल डाला। चोरों ने बुंदू की पुत्रवधू रेहाना पत्नी इरशाद एवं शबाना पत्नी इकबाल के कमरों का दरवाजा खोलकर भीतर रखी सेफों के ताले तोड़ दिए और 1.66 लाख रुपये नकद, आठ तोला सोने के एवं एक किलो चांदी के जेवर चुराकर फरार हो गए। मकान में घुसने के लिए चोरों ने बाहर रखी सीढ़ी का सहारा लिया, जिसे वह बाद में कमरे में ही छोड़ गए। चोरी की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक आर आर कठेरिया ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली।
उधर, एक सप्ताह के भीतर हुई चोरी की दूसरी घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। चोर इससे पूर्व गांव हंसुपुरा में हरपाल सिंह के मकान से करीब 15 लाख रुपये के जेबर चोरी कर चुके हैं। क्षेत्रवासियों ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि घटना की तहरीर मिलने पर मामले की छानबीन की जाएगी।