फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Theft in the house of the headmaster

पालिकाध्यक्ष के घर में चोरी

Sun, 19 Mar 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 19 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
धामपुर में चोर पालिकाध्यक्ष के बंद पड़े मकान के ताले तोड़कर हजारों रुपये की चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। पुलिस चोरों की तलाश में लगी है। चोरों ने घर से करीब तीन लाख का सामान चोरी कर ले  गए।  
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष महमूद हसन कस्सार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि  उनका नई सराय स्थित बस्ती में घर है। घर में बेटा जाहिद और वाहिद परिवार सहित रहते हैं। शनिवार रात दोनों बेटे परिवार को लेकर कहीं गए हुए थे।  चोर मौका पाकर घर में घुस गए। घर के ताले तोड़कर कमरों में रखी आलमारी से करीब पांच तौले सोना, दो एलईडी, बर्तन, जूसर मिक्सर, कपड़े सहित करीब 20 हजार रुपये की नकदी ले गए। रविवार सवेरे घटना का पता लगने पर पुलिस में  हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। पुलिस ने पीड़ित  पक्ष की तहरीर लेकर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, कोतवाल मुनीषचंद शर्मा का कहना है कि शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा। उधर,  स्योहारा में मोहल्ला हयातनगर निवासी इमरान ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि शनिवार रात उसने अपना ट्रक  मुरादाबाद रोड़ पर खड़ा करके अपने घर चला गया था। रविवार सुबह जब वह पहुंचा तो उसे ट्रक गायब मिला। ट्रक को बरामद करने की थानाध्यक्ष से गुहार लगायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed