{"_id":"58388d954f1c1b042a13b8ad","slug":"the-young-man-fled-leaving-the-bike-on-the-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पर बाइक छोड़कर भागे युवक ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक पर बाइक छोड़कर भागे युवक
ब्यूरो\ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 26 Nov 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
स्योहारा में ट्रेन की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुई बाइक को देखती भीड़।
स्योहारा में नूरपुर मार्ग पर बंद रेलवे फाटक से बाइक लेकर निकल रहे दो युवकों के सामने ट्रेन आने पर युवक बाइक छोड़कर फरार हो गए। इससे ट्रेन की चपेट में आकर बाइक के परखच्चे उड़ गये।
शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजकर 28 मिनट पर रेलवे की डाउन लाइन 12318 पर अकाल तख्त एक्सप्रेस आ रही थी। ट्रेन का स्टोपेज यहां नहीं है। इसके कारण फाटक बंद था। इसी दौरान दो युवक एक बाइक से रेलवे के फाटक के नीचे से निकालकर नूरपुर की तरफ जा रहे थे कि सामने से अकाल तख्त एक्सप्रेस आ गयी। इस हड़बड़ी में एक युवक ने बाइक का पीछे से और दूसरे ने आगे से खिंचना शुरू किया। ट्रेन को करीब आते देख फाटक के पास खड़े लोगों ने शोर मचाया तो दोनों युवक बाइक रेलवे लाइन पर ही छोड़ कर भाग गए।
ट्रेन की चपेट में आकर बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद चालक ने ट्रेन को रेलवे स्टेशन पर रोका और स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी। इसके चलते ट्रेन रेलवे स्टेशन पर 12 मिनट तक रुकी रही। ट्रेन में सवार यात्री मनोज कुमार ने बताया कि ट्रेन जब झटके के साथ रुकी उस समय तेज गड़गड़ाहट की आवाज हुई, इससे डिब्बे में बैठे यात्रियों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
जीआरपी चौकी इंचार्ज का कहना है कि बाइक स्वामी की जानकारी कर उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उधर नूरपुर के गांव झीरन निवासी जय सिंह मुरादाबाद रोड स्थित एसबीआई की शाखा में किसी काम से आया था। जब वह अपना काम निपटाकर वापस आया तो उसकी बाइक वहां नहीं मिली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी।