फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The young man died in motorcycle collision

बाइकों की टक्कर में युवक मरा

Wed, 04 Nov 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 04 Nov 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
नूरपुर। मुरादाबाद मार्ग पर गांव गोहावर के पास सोमवार रात हुई दो बाइकों की आमने -सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


अमरोहा जनपद के नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी कासिम सोमवार रात बाइक से नूरपुर जा रहा था। मुरादाबाद मार्ग पर गोहावर एवं अस्करीपुर के बीच उसकी बाइक की सामने से आ रही बाइक से टकरा गई।
विज्ञापन


हादसे में कासिम (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार स्योहारा थाने के गांव रेहपनपुर निवासी इरशाद गंभीर रूप से घायल हो गया।

सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दुर्घटना में विदेशी व्यक्ति समेत दो घायल
अफजलगढ़। ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर एक विदेशी नागरिक समेत दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

मंगलवार प्रात: नौ बजे भूतपुरी स्थित सांई पब्लिक स्कूल के सामने सड़क पार करते समय स्कूल में कार्यरत गांव महावतपुर निवासी गिरीराज सामने से तीव्र गति से आ रही ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि इसी ट्रैक्टर ट्राली से नैनीताल से देहरादून बाइक से जा रहे कैलिफोर्निया निवासी पीटर लिविस्टन पुत्र पीटर मैथ्यू जूनियर(55) टकराकर घायल हो गए।

घायल गिरीराज को प्राईवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है और पीटर लिविस्टन को सीएचसी अफजलगढ़ मेें भर्ती कराने के बाद उपचार को बाहर ले जाया गया है। पुलिस ने घटना के संज्ञान में होने से इंकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed