{"_id":"57d307a54f1c1b5d7831816c","slug":"the-woman-reported-the-rape-of-five","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से गैंगरेप में पांच पर रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से गैंगरेप में पांच पर रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 10 Sep 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेरकोट में पुलिस ने करीब एक महीने के बाद दुष्कर्म के आरोप में पांच युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
धामपुर थाना के एक ग्राम की महिला ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह छह अगस्त को अपने पति के साथ कहीं जा रही थी। आरोप है कि उसे हरेवली के पास ईट भट्ठे के निकट पांच युवकों ने उसके पति को बंधक बनाकर उसे दबोच लिया और उसे पास के एक बाग में ले गए। बाग में ले जाकर आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
आरोपियों में दो स्योहारा थाने के गांव झिल्ला, एक पुलिस कोतवाली देहात के गांव खेड़ा , नूरपुर के गांव के अथाई अहीर व एक अन्य शामिल हैं। आरोपियों ने उसके पति को इस दौरान पेड़ से बांध दिया। पति के शोर मचाने पर खेतों पर काम करने वालों के आने पर आरोपियों ने उसे बेहोशी की हालत में छोड़ कर भाग गए। ग्रामीणों ने ही पेड़ से बंधे उसके पति को मुक्त किया। पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गई। पुलिस ने उसकी व्यथा को नहीं सुना।
विज्ञापन
एसओ धर्मेंद्र सिंह के मुताबिक पुलिस ने महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गर्भवती होने पर शादी से मुकरा
बिजनौर में युवक ने प्रेमिका को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुराचार किया। प्रेमिका के गर्भवती होने पर वह उससे शादी करने से मुकर गया है। इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ किशोरी से दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के मुताबिक उसकी नाबालिग पुत्री गांव में एक घर पर सिलाई और कढ़ाई का काम सीखने जाती थी। गांव का युवक अजीम उस घर में आता जाता था। आरोप है कि आरोपी युवक ने उसकी बेटी को झांसा देकर प्रेम-प्रसंग में फंसा लिया। आरोप है कि युवक ने उसकी बेटी के साथ दुराचार भी किया। बेटी के गर्भवती होने पर आरोपी अब उसके साथ शादी करने से मुकर गया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश प्रारंभ कर दी है।