फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The violence raised public housing

सरकारी आवास को लेकर मचाया उत्पात

Thu, 23 Jun 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 23 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
The violence raised public housing
नगीना में सीएचसी पर तोड़फोड़ के बाद टूटी पड़ी फुलवारी। - फोटो : अमर उजाला
नगीना में  नगीना सीएचसी के प्रभारी चिकित्सक ने आवास खाली कराने को पूर्व एमओआईसी (मेडिकल आफिसर इंचार्ज ) की पत्नी के साथ गाली गलौज की।  आरोपी चिकित्सक ने खूब उत्पात मचाया और बचाव को आए कर्मचारियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। 
विज्ञापन

सीएचसी स्टाफ ने स्वास्थ्य सेवा ठप कर धरना शुरू कर दिया। आरोपी चिकित्सक का स्थानांतरण दूसरी जगह होने के बाद ही धरना समाप्त किया और कार्य सुचारु रूप से शुरू किया। वहीं एसीएमओ ने नगीना सीएचसी परिसर में अवैध रूप से रह रहे कर्मचारियों को चार दिन के भीतर नोटिस देकर मकान खाली करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

 नगीना सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रोहिताश सिंह का गत वर्ष शासन ने गैरजनपद स्थानांतरण कर दिया था, लेकिन उनका परिवार अभी तक सीएचसी परिसर में ही बने सरकारी आवास में रह रहा है। मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे सीएचसी के वर्तमान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. नवीन कुमार सरकारी आवास पहुंचे। वहां आवास खाली करने को लेकर उनकी डा. रोहिताश की पत्नी कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद डा. नवीन कुमार ने खूब गाली गलौज की। आवास परिसर में रखी फुलवारी व गमलों को तोड़ दिया। शोर सुनकर वहां पहुंचे सीएचसी के अन्य कर्मचारियों ने चिकित्सक को समझाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि आरोपी डा. नवीन कुमार ने उनके साथ भी अभद्रता की। मौके पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप कर डा. नवीन कुमार को अपने आवास पर भेज दिया। डा. रोहिताश की पत्नी कुसुम की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चिकित्सक के व्यवहार से आक्रोशित कर्मचारियों ने बुधवार की सुबह सीएचसी की स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर दी और चिकित्सक के स्थानांतरण की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया।  दोपहर  में एसीएमओ डा. शैलेष जैन, डिप्टी सीएमओ डा. प्रमोद कुमार नगीना पहुंचे और धरना दे रहे कर्मचारियों से वार्ता की। एसीएमओ ने बताया कि सीएमओ ने डा. नवीन कुमार का  स्थानांतरण कोतवाली देहात के लिए कर दिया गया है तथा नगीना का चार्ज डा. ईश्वर आनंद को दे दिया गया है। 

उन्होंने कहा कि नगीना सीएचसी परिसर में अवैध रूप से रह रहे कर्मचारियों को चार दिन के भीतर नोटिस देकर मकान खाली करने के निर्देश दिए हैं। स्थानांतरण की सूचना के बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed