फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The two sides went in panchayat sticks

पंचायत में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

Mon, 23 Jan 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 23 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
हल्दौर में छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले का समझौता कराने को गांव में हुई पंचायत में दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले व पथराव हुआ। झगड़े में  तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर दो लोगों का पकड़ लिया है। 
विज्ञापन

क्षेत्र में चार दिन पूर्व कॉलेज जाते समय एक छात्रा के साथ गांव के ही चार युवकों ने छेड़छाड़ की थी। इस मामले में शनिवार की रात गांव में ही एक पंचायत बुलाई गई। पंचायत में दोनों पक्ष में किसी बात को लेकर कहासुनी होने पर विवाद हो गया। पंचायत में ही दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। गांव पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। झगड़े में छात्रा पक्ष से बबली, राधा, प्राची, राजकुमार, अमित कुमार घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में छात्रा पक्ष की ओर से रवींद्र कुमार, मुन्नू त्यागी, राहुल कुमार व मुकेश कुमार व पांच अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने रवींद्र कुमार व मुन्नू त्यागी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि उन्हें फंसाया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय गर्ग का कहना है कि फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed