{"_id":"588f837b4f1c1bd97ee7fe6b","slug":"the-second-day-of-the-wedding-with-boyfriend-fled","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के दूसरे दिन ही प्रेमी के साथ फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी के दूसरे दिन ही प्रेमी के साथ फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 30 Jan 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ापुर में एक दिन पूर्व ही बढ़ापुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ शादी रचाने वाली युवती पति को झांसा देकर प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गई। पीड़ित युवक को मुंह लटकाए लौटना पड़ा।
बताया जाता है कि बढ़ापुर के एक गांव में रहने वाले युवक की एक दिन पहले ही उत्तराखंड के कोटद्वार निवासी युवती के साथ शादी हुई थी। सोमवार को दुल्हन ने अपने पति से बढ़ापुर से कपड़ों की खरीदारी की फरमाइश कर डाली। नईनवेली दुल्हन के कहने पर पति उसे बाइक पर बिठाकर बढ़ापुर के बाजार लेकर आया। दुकान पर दुल्हन ने कपड़ों की खरीदारी के दौरान अपने परिजनों से बात करने के बहाने पति से मोबाइल फोन मांग लिया। फोन लेकर वह पति के पास से कुछ दूर चली गई और बातचीत करने के बाद लौट आई।
कपड़ों की खरीदारी करने के बाद दुल्हन पति को कस्बे के आर्य इंटर कॉलेज चौराहे पर लेकर आई और फल लेने की फरमाइश की। नवदंपति जब फल खरीद रहे थे, तभी बाइक पर आया एक युवक उनके पास रुका। उसे देखते ही दुल्हन ने पति को फल के ठेले पर धक्का दिया और तेजी से उस युवक की बाइक के पीछे बैठ गई। युवक ने उसके बैठते ही बाइक दौड़ा दी। पति को पहले तो कुछ समझ ही नहीं आया, लेकिन हालात समझते ही वह सुबकने लगा। इस पर वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों के पूछने पर उसने बताया कि कोटद्वार की रहने वाली इस युवती से उसकी रविवार को ही शादी हुई थी। पत्नी या उसके परिजनों ने उससे किसी अन्य युवक के साथ चक्कर का कोई जिक्र तक नहीं किया था। इसके बाद युवक सुबकता हुआ अपने घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पूछे जाने पर ऐसे किसी भी मामले की जानकारी से इनकार किया है।