फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The realization of five invoices ration dealers

राशन डीलरों से उगाही पर पांच का चालान

Fri, 07 Oct 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Fri, 07 Oct 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
The realization of five invoices ration dealers
अवैध वसूली करने वाले आरोपी और उनके बारे में जानकारी देते एएसपी देहात। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
बिजनौर में पुलिस ने खाद्य एवं रसद आवश्यक वस्तु निगम के राज्यमंत्री रिहाशत राणा का प्रतिनिधि बनकर राशन डीलरों से उगाही करते समय दबोचे गए पांचों लोगों का बृहस्पतिवार को चालान कर दिया है। ये लोग बुधवार को दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री की कार से उस समय पकडे़ गए थे, जब ये धामपुर में एक राशन डीलर को धमका कर वसूली कर रहे थे।

धामपुर पुलिस ने बुधवार को शामली जिले के गांव शिमला निवासी दीपक बढ़ेरा, कृष्णपाल, गंगारामपुर निवासी बसंतराम, हरियाणा करनाल के गांव खेड़ा छपरा निवासी सुखलाल, धामपुर थाने के उधोपुरा निवासी सीताराम को दबोचा था। ये लोग अधिकारी बनकर अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव त्रिलोकपुर, अजीमुल्लानगर व आसफाबाद भवन में राशन डीलरों से उगाही कर रहे थे। अफजलगढ़ थाने में डीलरों ने इनकी शिकायत की थी। पुलिस ने इन लोगों को दबोच लिया था। धामपुर थाने में इनके खिलाफ घोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस के मुताबिक एक आरोपी दीपक बढेरा दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रिहाशत राणा का प्रतिनिधि है। बाकी पकड़े गए सभी लोग भी अपने को सपा से जुड़ा बता रहे हैं। 
विज्ञापन

 
सपा के कार्यकर्ता के रूप में ये लोग दीपक बढ़ेरा के साथ रहते थे। पुलिस के मुताबिक उगाही करने केअलावा पकड़े गए लोगों का और कोई कारोबार जांच में नहीं पाया गया है। ये लोग कार पर सपा का झंडा लगाकर वसूली करने निकलते थे। राशन डीलरों को डरा धमकाकर उनसे वसूली की जाती थी। जो रुपये नहीं देता था, उनके खिलाफ कार्रवाई करने की धमकी देते थे। डरे सहमे राशन डीलर वसूली की रकम देने के लिए तैयार हो जाते थे। पुलिस के दबोचने के बाद इन लोगों के होश फाख्ता हो गए।  पकड़े जाने के बाद इन लोगों को बचाने के लिए भी कोई नहीं आया। एसपी देहात डा.धर्मवीर सिंह के मुताबिक पकड़े गए लोगों की उगाही करने की शिकायत मिल रही थी। तब जाकर उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed