फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The murder of a young man in Rana Nagla

राना नगला में युवक की हत्या

Sun, 15 Oct 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 15 Oct 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
The murder of a young man in Rana Nagla
जिला अस्तपाल में विलाप करते मुकेश के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में थाना श्योहारा के गांव राना नगला में  50 हजार के इनामी आदित्य ने पुलिस को मुखबिरी करने के संदेह में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के  भागते बदमाशों को पुलिस ने जंगल में घेर लिया। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बदमाश अपनी बाइक छोड़ कर फरार हो गए। पुलिस का दावा है कि बदमाशों की फायरिंग में एसओ और एक दारोगा बाल बाल बच गए। बदमाशों को भी पुलिस की गोली लगी है। उनकी जंगल में तलाश की जा रही है। उधर, युवक की हत्या के बाद परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम से भी उनकी नोकझोंक हुई। 
विज्ञापन

घटना शनिवार शाम की है और मरने वाला युवक मुकेश (40) गांव राना नगला का रहने वाला था। इसी गांव का एक बदमाश आदित्य कुछ दिन पहले मुरादाबाद जेल से पेशी लाए जाने के दौरान अपने एक साथी विशाल की मदद से फरार हो गया था।
विज्ञापन


फरार होने के बाद आदित्य की दो बार पुलिस के साथ मुठभेड़ हो चुकी है।आदित्य को शक है कि मुकेश पुलिस को उसकी मुखबिरी करता है। पुलिस को उसके  बारे में सारी बात मुकेश ही बता रहा है। शनिवार की शाम आदित्य अपने गैंग के साथ अपने गांव राना नगला में पहुंचा और दूध लेकर घर जा रहे  मुकेश की  गोली मार दी। मुकेश को दो गोली लगी है और गंभीर  हालत में बिजनौर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आदित्य शातिर किस्म का अपराधी है व सुपारी किलर है। घटना की सूचना पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी करके आदित्य की तलाश की। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आदित्य गैंग को जंगल में घेर लिया। पुलिस व गैंग के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से कई गोलियां चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ स्योहारा धर्मपाल सिंह व दरोगा रामवीर सिंह को गोली लगने से बाल-बाल बच गई। घटना के दौरान आदित्य के साथ उसका साथी विशाल व कोतवाली शहर के गांव स्वाहेड़ी निवासी रोहित भी थे। ग्रामीणों का कहना है कि आदित्य ने मुकेश पर गोली चलाई थी। तीनों एक ही बाइक से घटना को अंजाम देने आए थे। पुलिस जंगल में आदित्य की तलाश में जुटी है। एसपी प्रभाकर चौधरी समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए है। जंगल में आदित्य की तलाश में पुलिस की कांबिंग चल रही है। ग्रामवासियों के मुताबिक किसी बदमाश को भी गोली लगने की आशंका है। एसओ स्योहारा धर्मपाल सिंह के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान पुलिस को भी पांच राउंड गोली चलानी पड़ी। पुलिस ने आदित्य की बाइक कब्जे में ले ली है। एसओ ने बताया कि आदित्य ने पुलिस को देखते ही उन पर गोली चला दी थी और गन्ने के खेत में जा छुपा। पुलिस ने जंगल की घेराबंदी कर रखी है। आदित्य व उसके साथियों को जंगल में ढूंढा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed