फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The mob beat and killed

भीड़ ने पीटकर मार डाला

Mon, 01 Aug 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 01 Aug 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
The mob beat and killed
नजीबाबाद में सीएचसी समीपुर में युवक का शव देखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में अंधेरे में घूम रहे एक संदिग्ध युवक को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। भीड़  को संदेह था कि संदिग्ध युवक क्षेत्र में किसी महिला को अकेला पाकर उस पर हमला  करने की फिराक में है।
विज्ञापन

शनिवार रात गांव गढ़मलपुर में सन्नाटा पसरा था। गांव के निकट एक आम के  बाग में संदिग्ध युवक देखे जाने का शोर मचा। बस फिर क्या था, देखते ही देखते भीड़ ने बाग को घेर लिया। आए दिन महिलाओं पर हमले की घटनाएं होने से भीड़ में पहले ही काफी गुस्सा था और भीड़ के इस गुस्से का शिकार युवक बना। भीड़ ने युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।  सूचना मिलने पर नजीबाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर ले आई, जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

युवक की पहचान गांव कोटकादर निवासी रईस के पुत्र सलीम (22)  के रूप में हुई। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुत्र की  मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उधर, एसआई वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि मृतक के पिता रईस ने पुलिस को तहरीर सौंपी, जिसमें बताया गया कि उनका  पुत्र मानसिक रूप से अस्वस्थ था। वह अक्सर घर से कहीं चला जाता था। वह तीन       दिन से घर  से लापता था।  परिजन उसकी तलाश में लगे थे। शनिवार रात गिरकर चोट लगने से  सलीम की मौत हो गई। परिजन घटना के संबंध में कोई कार्रवाई न करने की पुलिस  से गुहार कर शव घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं पर हमले की घटनाएं बनीं सिरदर्द
आए दिन महिलाओं पर हमले की घटनाएं जहां पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हैं, वहीं ग्रामीण डरे-डरे से हैं। दरअसल 28 जुलाई को भागूवाला क्षेत्र के लोगों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर मंडावली पुलिस को सौंपा था। पूछताछ में वह मानसिक रूप से अस्वस्थ और पहचान कराने पर उसके हमलों में शामिल न होने की पुष्टि हुई थी। 28 जुलाई की रात नजीबाबाद पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा था। जिसकी पहचान साहनपुर निवासी जावेद के रूप में करते हुए पुलिस ने उसके द्वारा महिलाओं के साथ बलात्कार की कोशिश करने और नाकामयाब होने          पर महिला पर जानलेवा हमला करने का खुलासा करते हुए उसे जेल भेज दिया था। जांच में पता चला था कि कई  मुकदमे पहले ही दर्ज हैं।

गांव पेदा के पास नाले में मिला शव 
बिजनौर। पुलिस ने गांव पेदा के पास नहर के निकट नाले में पड़ा एक युवक का सड़ा गला शव बरामद किया है। उसकी उम्र करीब 33 साल होगी। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव को ग्रामीणों ने पड़ा      देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाल राजवीर सिंह के मुताबिक बताया कि इससे लगता है कई दिन पहले मौत हुई है। शव          की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed