{"_id":"5869464b4f1c1b047feecad6","slug":"the-lovers-reached-the-village-reports-on-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल पहुंचा गांव, युवक पर रिपोर्ट दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी युगल पहुंचा गांव, युवक पर रिपोर्ट दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 01 Jan 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में प्रेम प्रसंग में फरार हुआ एक प्रेमी जोड़ा घर पहुंचा तो परिजनों ने उनको जमकर पीटा। मामले के निपटारे के लिए गांव में पंचायत होने के बाद कोई फैसला नहीं हुआ। प्रेमिका के पिता ने प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना कोतवाली शहर के एक गांव निवासी प्रेमी युगल कुछ दिन पहले फरार हो गया था। दोनों के अलग संप्रदाय का होने के कारण मामला चर्चा का विषय बना हुआ था। रविवार को दोनों अपने अपने घर पहुंचे। दोनों के परिजनों ने उनकी जमकर पिटाई की। गांव वालों के अनुसार मामले में फैसले के लिए पंचायत बुलाई गई, लेकिन पंचायत में सहमति नहीं बन पाई। थाने में मामले को लेकर फिर से सहमति की कोशिश हुई, लेकिन फैसला नहीं हुआ। युवती के पिता ने युवक राहुल के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई है।