फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The janitor eaten poison, the young woman hanged

चौकीदार ने खाया जहर, युवती ने फांसी लगाई

Sat, 13 May 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 13 May 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
मंडावली  में थाने के एक चौकीदार ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पुत्र ने कर्ज के बोझ में दबे पिता द्वारा सुसाइड करने की आशंका जताई। उधर, एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन


नजीबाबाद तहसील के गांव रामनगर निवासी विपिन त्यागी (50) मंडावली थाने का चौकीदार था। शनिवार सुबह विपिन का शव मंडावली-नांगल मार्ग पर गांव मिर्जापुर सैद में सड़क किनारे मुजाहिद उर्फ मुन्ना के खेत पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त होने पर मृतक के परिजनों को खबर की। मृतक की पत्नी विनीता, पुत्र सौरभ व अन्य परिजन विपिन त्यागी का शव देखकर बिलख पड़े।
विज्ञापन


मृतक के  पुत्र सौरभ ने बताया उसके पिता शुक्रवार सुबह किसी काम से चंडीगढ़ जाने की बात कहकर घर से निकले थे। उन पर सहकारी समिति, बैंक और विद्युत निगम  का करीब ढाई लाख रुपये का कर्ज था। वे तनाव में काफी शराब भीपीने लगे थे, जिसके चलते उन्होंने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष ने कर्ज के चलते सुसाइड करने की बात से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गांव कल्लरवाली में एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ऋषिपाल कश्यप की पुत्री राखी (23) का शव शनिवार दोपहर करीब दो बजे घर से कुछ फासले पर अपने खेत पर पेड़ से लटका मिला। उसके गले में दुपट्टे का फंदा पड़ा था। राखी की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। राखी द्वारा सुसाइड करने के कारणों का पता नहीं लग सका। मंडावली पुलिस ने थाने के चौकीदार और युवती के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed