फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The injured young man killed in clashes

संघर्ष में घायल युवक की मौत

Thu, 03 Nov 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 03 Nov 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
The injured young man killed in clashes
घटनास्थल का निरीक्षण करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
नांगलसोती में नाली विवाद को लेकर बुधवार शाम सौफतपुर में हुए संघर्ष में घायल एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां की हालत गंभीर है। संघर्ष में करीब 20 लोग घायल हुए थे। एक ही समुुदाय के दो पक्षों में हुए संघर्ष के बाद एसपी व सीओ ने घटनास्थल का दौरा किया। गांव में तनावपूर्ण शांति है।
विज्ञापन

नांगल थाना क्षेत्र के गांव सौफतपुर में बुधवार शाम नाली के पानी की निकासी को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। संघर्ष में घायल 25 वर्षीय फुरकान पुत्र अब्दुल हकीम की मेरठ उपचार के लिए ले जाते समय बुधवार देर रात मौत हो र्गई, जबकि उसकी मां शकीला गंभीर है। दोनों पक्षों की ओर से नांगल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन

नांगल पुलिस ने मृतक फुरकान के भाई राशिद की ओर से शराफत पुत्र हबीब सहित शाहवेज, अरमान, अमित व अनुज के खिलाफ घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के आरोप सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, दूसरे पक्ष के शाहवेज पुत्र शराफत ने 12 लोगों के खिलाफ घर में घुसकर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नामजद लोगों में मृतक फुरकान, आसिफ, सुक्खे, शहजाद, फहीम, जीशान, नबी, शुएब, मुतर्जा, राशिद, मकसूद, महताब आदि शामिल हैं। संघर्ष के बाद सीओ बिजनौर असित श्रीवास्तव ने बुधवार देर रात सौफतपुर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। बृहस्पतिवार को एसपी सिटी कैप्टन एमएम बेग के घटनास्थल पर पहुंचने की सूचना पर थानाध्यक्ष नांगल उनके साथ गांव पहुंचे। हालांकि सौफतपुर में तनाव पूर्ण शांति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed