{"_id":"58fcf8f64f1c1b974f8b4916","slug":"the-injured-teenager-in-harsh-firing-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में घायल किशोर ने दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्ष फायरिंग में घायल किशोर ने दम तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडावर
Updated Mon, 24 Apr 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहन के लग्न में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से घायल हुए किशोर की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। किशोर के चाचा ने अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव भवानीपुर निवासी बिजेंद्र के पुत्र अमित का लग्न बुधवार को नगीना थाने के गांव तेलीपुरा निवासी सुनील के यहां से आया था। लग्न समारोह में किसी ने तमंचे से हर्ष फायरिंग कर दी थी। गोली सुनील के 12 साल के बेटे सनी के सिर में जा लगी थी। इससे समारोह में हड़कंप मच गया था। उसे उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया था।
इस मामले में शनिवार शाम चंदक चौकी में अज्ञात के खिलाफ धारा 308 गंभीर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उपचार के दौरान रविवार की सुबह सनी की मौत हो गई। इसके बाद उसके चाचा नरेंद्र सिंह ने अज्ञात के खिलाफ धारा 304 गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी एसओ सहजोर सिंह ने बताया कि तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उन्होंने गोली लगने से घायल की दिल्ली में मौत होने की पुष्टी की है।
विज्ञापन
लापता व्यक्ति सकुशल मिला
नांगलसोती। लापता समर सिंह के बालावाली आश्रम में होने की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे सकुशल घर ले आए। गांव हरचंदपुर निवासी समर सिंह 13 अप्रैल को अचानक घर से लापता हो गया था। समर सिंह के सकुशल मिलने पर राहत की सांस ली।