फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The horror of the killer in women

महिलाओं में हत्यारे का खौफ

Fri, 29 Jul 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 29 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
The horror of the killer in women
पकड़ा गया संदिग्ध व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में लट्ठमार हमलावर के आतंक से महिलाओं की जान सांसत में है। आए दिन कहीं न कहीं महिलाएं और युवतियां हमले का शिकार हो रही हैं। हमलावर को न खाकी का खौफ और न पकड़े जाने की चिंता। महिलाएं न घर के भीतर सुरक्षित हैं और न बाहर। पुलिस का टीमवर्क भी हमलों को रोक पाने में नाकाम है। यही वजह है कि हमलों से बचने के लिए कुछ गांवों में ग्रामीणों ने टीमें बना ली हैं। भागूवाला के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार सुबह एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर मंडावली पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन

जून माह से महिलाओं पर हमले का शुरू सिलसिला अब तक थमा नहीं है। 28 जून को गांव पदारथपुर निवासी रामकली देवी (75) पर सबसे पहला हमला हुआ। समय रहते उपचार मिलने पर रामकली की जान बच गई। इस घटना के बाद से महिलाओं पर हमले लगातार जारी हैं। नौ जुलाई को नजीमपुर निवासी महिला की बाग की रखवाली करते समय डंडे से ताबड़तोड़ हमले कर हत्या कर दी गई थी। अगले ही दिन 10 जुलाई को साहनपुर के मोहल्ला रवापुरी निवासी लाली भुईयार पर घर पर सोते समय हमला हुआ। दो दिन उपचार के बाद लाली भुईयार की मौत हो गई। 15 जुलाई की रात गांव विजयपुर में होमगार्ड की पत्नी के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

 उधर, भागूवाला निवासी किशोरी तरन्नुम के पीछे संदिग्ध व्यक्ति दौड़ा, लेकिन परिजनों के जाग जाने से वह भाग निकला। 23 जुलाई को फिर से भागूवाला में अब्दुल रजा की पत्नी हशमत पर हमला हुआ। 25 जुलाई को दिनदहाड़े सिद्घबली विहार में  घर पर अकेली महिला बबीता   पर हमला हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दिन भागूवाला में  महिला राजो देवी पर हमला हुआ। 26 जुलाई की रात गांव सुनारोंवाली में संदिग्ध व्यक्ति देखे जाने से एक वृद्धा, उसकी पुत्री, पुत्रवधू व पौत्री सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गए। गांव बशीरपुर में कारपेंटर की पत्नी को अकेला पाकर उस पर अज्ञात हमलावर ने हमला किया। महिलाओं पर हमलों से ग्रामीण अंचलों की महिलाएं खौफजदा हैं। वह घर और बाहर कहीं भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed