{"_id":"586167e74f1c1b8940eec058","slug":"the-gang-rape-of-a-married-husband-and-friend","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता से पति और दोस्त ने किया गैंगरेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता से पति और दोस्त ने किया गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 27 Dec 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर में थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता से गैंगरेप किया गया। विवाहिता के पिता की ओर से दामाद और उसके चार साथियों को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हालांकि आरोपियों ने इस घटना से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि अब विवाहिता के मेडिकल के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस को दी तहरीर में पिता की ओर से बताया गया कि उसने 19 वर्षीय पुत्री की शादी आठ माह पहले धामपुर थाने के एक गांव में की थी। आरोप है कि रविवार देर रात उसके दामाद ने अपने चार साथियों को घर पर बुलाकर उसकी पुत्री के साथ गैँगरेप किया। पीड़िता किसी तरह आरोपियों से छूटकर मकान की छत पर पहुंची और शोर मचाया। इस पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की। कोतवाल मुुुनीश चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने गांव में टीम भेजी।
विवाहिता के आरोपों के आधार पर नामजद पति और उसके दोस्तों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। उनकी ओर से गैंगरेप के आरोपों को गलत बताया गया है। पति का आरोप है कि पत्नी उसके घर नहीं रहना चाहती है। इसलिए साजिश के तहत फंसाने के प्रयास कर रही है। कोतवाल ने बताया कि अब पीड़िता के मेडिकल में यदि दुष्कर्म की पुष्टि होती है तो नामजद आरोपियों पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।