फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The driver of the car flew sent

कार चालक का भेजा उड़ाया

Wed, 04 Nov 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 04 Nov 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
The driver of the car flew sent
धामपुर। जिला पंचायत सदस्य पद पर निर्वाचित प्रत्याशी के कार चालक का कनपटी पर गोली लगा शव कार में मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए कार मालिक समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। घटना से गुस्साए सिख समाज के लोगों ने थाने का घेराव कर पुलिस पर घटना में लीपापोती के आरोप लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मंाग की।

धामपुर की पंजाबी कालोनी निवासी 35 वर्षीय बलजीत सिंह एक व्यक्ति की कार पर चालक था। इन दिनों वह  जिला पंचायत के वार्ड 45 से चुनाव लड़ी प्रत्याशी बसेड़ा निवासी कुंवर ज्योति सिंह के चुनाव में किराए पर कार चला रहा था।
विज्ञापन


सोमवार की रात को वह ज्योति को बिजनौर से जीत का प्रमाण पत्र दिलाने के बाद रात को उसे बसेड़ा गांव वापस छोड़कर लौट रहा था कि उसका शव प्रत्याशी के घर के निकट गांव के बीचों बीच उसकी किराए की कार में मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार उसकी दाईं कनपटी पर गोली लगी थी। तमंचा भी खून से सना था। शव के आसपास खून पड़ा था। पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।

बलजीत के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए कार के मालिक समेत पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। परिजनों का कहना है कि शव देखकर लग रहा है कि उसकी गोली मारकर हत्या की गई है। इस घटना से गुस्साए सिख समाज के लोगों ने मंगलवार को कोतवाली में जमकर हंगामा किया।

उन्होंने पुलिस को इस केस को हल्के में लेने के आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

कार मालिक ने ही परिजनों को सूचना  दी
मृतक बलजीत के भाई ने बताया कि बलजीत धामपुर के एक व्यक्ति की कार करीब दो साल से किराए पर चला रहा था।

दोनों में पक्की दोस्ती थी। उसके भाई ने आशंका जताई है कि कार के मालिक ने ही अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके भाई बलजीत की हत्या की है।

कार मालिक ने ही बलजीत को गोली लगने की जानकारी मोबाइल से दी थी, लेकिन हत्या की वजह परिजन स्पष्ट नहीं कर पा रहे हैं, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रात तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।

घटना को संदिग्ध मान रही पुलिस
पुलिस के अनुसार बलजीत सिंह की दाई कनपटी पर गोली लगी थी। 315 बोर का तमंचा उसके जांघ पर रखा था। पोस्टमार्टम के दौरान गोली मृतक के सिर में सिर में आर पार निकल गई।


कार के सभी शीशे भी बंद मिले हैं, इसलिए मामला आत्महत्या या किसी हादसे का भी हो सकता है। गोली बलजीत के सिर से आरपार निकल गई है।

पुलिस प्रत्येक बिंदु को ध्यान में रखते हुए घटना की जांच कर रही है। हालांकि चर्चा यह भी है कि जीत के जश्न में हुई हर्ष फायरिंग के दौरान भी यह घटना हो सकती है, लेकिन खुद को बचाने के लिए इसे दूसरा रूप से देने की कोशिश भी की जा रही हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed