फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The death of the young woman buried in the rock,

ढांग में दबकर युवती की मौत

Wed, 16 Sep 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 16 Sep 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
The death of the young woman buried in the rock,
बिजनौर/ गजरौलाशिव। गांव जंदरपुर और हमीदपुर के बीच स्थित तालाब से मिट्टी खोदते समय ढांग गिरने से मिट्टी में दबकर एक युवती की मौत हो गई जबकि पांच बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए। गांववालों ने मिट्टी में दबे सभी को बाहर निकालकर जिला अस्पताल ले गए। हालांकि एक की हालत गंभीर होने से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव जंदरपुर निवासी लियाकत की पुत्री सायमा(20), असलम की पत्नी आसमां (35), पुत्री नेहा(8), निसार की पुत्री शाहना (18), ताहिर की पत्नी हमीदन (52) अकरम का पुत्र तालिब (11), जाहिद की बेटी शुभानी(8), बेटी सानिया (7) हनीफ का पुत्र जुनैद (9) मंगलवार को करीब दस बजे जंदरपुर व हमीदपुर के जंगल में स्थित तालाब से घर में लिपाई पुताई करने के लिए मिट्टी लेने गए थे। कसले व खुर्पे से मिट्टी खोदते समय तालाब की ढांग भरभराकर गिर गई।
विज्ञापन


ये सब ढांग के नीचे दब गए। इनके साथ आए छोटे बच्चे अलग खड़े थे। इन बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास काम कर रहे किसान तालाब की ओर दौड़ पड़े। किसानों ने फावडे़ से मिट्टी हटाकर ढांग में दबे सभी को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटे बच्चे भाग कर घर पहुंचे और  ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। ग्रामीण भी मौके की ओर दौड़े। शुभानी और सानिया का गांव में ही उपचार कराया गया, बाकी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। सायमा ने मेरठ जाते समय दम तोड़ दिया।


परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए सायमा के शव को गांव ले गए। आसमां का उत्तराखंड के जौली ग्रांट भेजा गया है।
इस घटना से गांव में हाहाकार मचा रहा। हर कोई अस्पताल की ओर दौड़ पड़ा। तहसीलदार राजेश कुमार और शहर कोतवाल  अजय गौतम मौके पर पहुंचकर कर जानकारी ली।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed