फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The death of the young man in Delhi , killing suspected

दिल्ली में युवक की मौत, हत्या की आशंका

Thu, 04 Aug 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 04 Aug 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़  में एक युवक की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने  शव को लेकर पंचनामे के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बेटे की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

गांव सुआवाला निवासी फईम (24) पुत्र याकूब दो साल से  दिल्ली के जहांगीरपुरी में रहकर सैलून की दुकान पर काम करता था। बड़े भाई पप्पू ने बताया कि ईद से पहले दिल्ली में उसका किसी के साथ झगड़ा हो गया था। पुलिस ने मामले का पटाक्षेप करा दिया था। वह ईद  मनाने के  लिए भी घर आया था। तीन दिन रुकने के बाद वह दिल्ली चला गया था। भाई  पप्पू के मुताबिक मंगलवार की सवेरे दुकान मालिक ने फोन कर फईम की मौत की  सूचना दी। उसने बताया कि सोमवार की रात फईम बेसुध हालत में नाले में पड़ा  था। उसे नाले से निकालकर वह घर ले आया। घर आने पर उसने कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। परिजनों ने फईम की हत्या की आशंका जताई है। दिल्ली पुलिस ने शव  को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। उधर अफजलगढ़  पुलिस ने घटना संज्ञान में होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed