फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   The Baron died in business losses

कारोबार में घाटा होने पर व्यापारी ने जान दी

Tue, 15 Nov 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 15 Nov 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर/बहसूमा में पांच दिन पूर्व लापता व्यापारी का शव रामराज में गंगनहर में पड़ा हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। व्यापारी के परिजनों के मुताबिक कारोबार में घाटा होने के कारण उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। व्यापारी का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन

रामराज गंग नहर पुल के निकट स्थित अनाज मंडी के पास सोमवार सुबह पूर्व जिला पंचायत सदस्य विपेंद्र सुधा वाल्मीकि घूमने जा रहे थे। इस दौरान उन्हें नहर में शव उतराता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव की तलाशी ली। उसकी जेब से पर्स, मोबाइल, एटीएम कार्ड, चेक बुक, 12 हजार रुपये का चेक और 2475 रुपये की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के लिए बरामद मोबाइल का सिम निकालकर दूसरे मोबाइल में डालकर एक नंबर पर बात की।  फोन उठाने वाले व्यक्ति ने खुद         को कमल काना गुप्ता पुत्र अरुण गुप्ता बताया। 
विज्ञापन

उसने बताया कि वह मृतक की बुआ का लड़का (फुफेरा भाई) है। उसने शव की शिनाख्त पंकज अग्रवाल (45) पुत्र लक्ष्मी प्रसाद निवासी मोहल्ला कुंवर बाल गोविंद निवासी बिजनौर के रूप में की। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। कमल काना गुप्ता ने बताया कि पंकज अग्रवाल का कॉस्मेटिक और परफ्यूम की होलसेल का कार्य था। वह आठ नवंबर से घर से लापता था। परिजनों ने बिजनौर कोतवाली में उसी दिन गुमशुदगी दर्ज कराई थी। व्यापार में हुए घाटे से वह मानसिक तनाव में था। आशंका जताई जा रही है कि तनाव के कारण ही उसने नहर में कूदकर अपनी जीवन लीला         समाप्त कर ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मेरठ स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed