फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   STF will disclose

एसटीएफ करेगी खुलासा

Wed, 30 Dec 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 30 Dec 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
STF will disclose
धामपुर। बरेली जोन के आईजी ने पीएनबी की मंडी शाखा में कैश वैन से हुई 91 लाख की लूट की घटना का पर्दाफाश करने के लिए लखनऊ की एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) को लगाया है।
विज्ञापन


इसके अलावा जनपद के दो सीओ बरेली जोन के सर्विलांस इंचार्ज और एसओजी सहित पुलिस की पांच टीमें इस मामले के खुलासे के लिए लगाई हैं। टीमों को एक सप्ताह का समय दिया गया है।
विज्ञापन


आईजी विजय सिंह मीणा ने मंगलवार दोपहर बाद धामपुर पहुंचे और पीएनबी मंडी शाखा का जायजा लिया। आईजी ने सीसीटीवी की करीब आधा घंटे तक फुटेज देखी। बैंक और पुलिस अधिकारियों से बात की। बाद में प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस ने इस लूट को चुनौती के रूप में स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद भी बदमाशों का हुलिया और बाइक नंबर फोकस नहीं हुआ है। बैंकों में सुरक्षा के मामले में काफी लापरवाही है। जिस पर टिप्पणी नहीं करना चाहते। इन लापरवाहियों को दूर करने के लिए वह पुलिस की और से सभी बैंक शाखाओं को पत्र आवश्यक लिखवाएंगे।

घटना के खुलासे के लिए धामपुर, नजीबाबाद के दो सीओ, बिजनौर की सर्विलांस टीम के साथ अमरोहा व मुरादाबाद की सर्विलांस टीमों तथा मुरादाबाद एसओजी को भी बदमाशों की पकड़ के लिए लगा दिया गया है।

एसटीएफ भी मामले की जांच करेगी। जो बुधवार तक यहां पहुंचकर अपना काम शुरू कर देगी। टीमों को सात दिन का समय दिया गया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि बैंक वाले यह नहीं बता रहे कि जब कैश वैन नजीबाबाद करेंसी चेस्ट में कैश ले जाने के लिए छह बजकर 19 मिनट पर धामपुर में थी तो वह नजीबाबाद कब पहुंचती।

कोई बैंक अधिकारी संतोषजनक उत्तर नहीं दे पा रहा है। दो हत्याओं के मामले में जब पत्रकारों ने आईजी से कहा कि अभी तक किसी घटीना का पर्दाफाश नहीं हुआ तो आईजी ने कहा कि शीघ्र ही दोनों हत्याओं का खुलासा होगा।

पुलिस की पहली प्राथमिकता लूट प्रकरण का खुलासा करना है। इस दौरान डीआईजी ओंकार सिंह, एसपी सुभाष बघेल, एएसपी डा. धर्मवीर सिंह रहे।

आईजी ने अपील की
आईजी ने जनता से अपील की कि कैश वैन लूट कांड में बाइक पर बदमाशों ने अपने बीच में एक  ब्रिफकेश ले रखा है। पीछे बदमाश ने कंधे में बैग टांग रखा है।

बदमाशों ने नीली जींस पहन रखी है। यदि इन्हें भागते हुए किसी ने देखा है तो वह पुलिस अफसरों को जरूर बताएं। वह उनके नाम पते को पूरी तरह से गोपनीय रखेंगे।

पूछताछ शुरू
एएसपी देहात डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया धामपुर, अफजलगढ़ सीओ सर्किल की छह टीमों को लगाया गया है। कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। जिन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, लेकिन अभी तक पुलिस को आगे बढ़ने की लाइन नहीं मिल पा रही है।

सायरन ठीक है
बैंक के शाखा प्रबंधक दिनेश आर्य का कहना है कि घटना से बैंक कर्मी सहमे हैं। जो लोग यह कह रहे हैं कि उनके बैंक का सायरन खराब है, वह गलत है।

उन्होंने मंगलवार को सायरन को बजाकर चैक किया जो ठीक है। सीसीटीवी कैमरे को बैंक मानकों के अनुरूप गेट पर लगाया गया है। वह अपनी मर्जी से कैमरे के फोकस को आगे पीछे नहीं करा सकते हैं।

कहीं बाहरी बदमाशों का हाथ तो नहीं
बिजनौर। धामपुर में ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर पीएनबी का 91 लाख रुपये से भरा कैश बाक्स लूटने में पुलिस अभी तक बाहरी बदमाशों का हाथ मान कर चल रही है। पुलिस को बदमाशों के बारे में काई क्लू नहीं मिला है।

बाइक सवार दो बदमाशों ने धामपुर में पीएनबी की शाखा पर सोमवार देर शाम करीब सवा छह बजे कैश वैन पर पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर कैश बॉक्स लूट लिया था। कैश बॉक्स बैंक से निकालकर वैन में रखा जा रहा था।

बदमाशों की गोली से चालक सुमित और गार्ड दयाराम घायल हो गए थे। घटना से पुलिस के आला अफसरों के हाथ पांव फूल गए थे। घटना के दौरान पुलिस की नाकामी भी उजागर हुई थी। एक तो घटना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

दूसरे बैंक के आसपास कहीं पुलिस नहीं थी। इसका फायदा उठाकर घटना को अंजाम देकर बदमाश आराम से भाग निकले थे। डीआईजी ओंकार सिंह ने रात में ही धामपुर पहुंच गए थे। पुलिस को बदमाशों के बारे में कोई क्लू नहीं मिल पाया है।

पुलिस मान रही है कि इतनी बड़ी लूट आसपास के जिलों के बदमाश ही कर सकते हैं। बैंक लूटने वाले बदमाशों तक पहुंचने के लिए जिले की पुलिस आसपास के जिलों की पुलिस की मदद ले रही है।


एसटीएफ को भी लूट के खुलासे में लगा दिया है। पुलिस मान रही है कि जिले के तो शातिर बदमाश सलाखों के पीछे हैं। इतना बड़ा बदमाश दिखाई नहीं दे रहा जो ऐसी वारदात कर सके। बाहरी बदमाश ही ऐसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। बदमाशों का पता लगाने के लिए पूरे वेस्ट यूपी मेें जाल बिछा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed