फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sresham teacher leader fired bullets

सरेशाम शिक्षक नेता पर बरसाईं गोलियां

Wed, 23 Dec 2015 12:29 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 23 Dec 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
Sresham teacher leader fired bullets
बिजनौर। इंदिरा पार्क में मंगलवार को शिक्षकों की बैठक के दौरान एक शिक्षक ने प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं।
विज्ञापन


जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलनेे से सनसनी फैल गई। घटना के बाद बैठक में मौजूद शिक्षक भाग खड़े हुए। गंभीर रूप से घायल शिक्षक नेता को उपचार के लिए मेरठ भेजा गया है।

पुलिस की टीम आरोपी शिक्षक की तलाश में जुट गई है। गोली चलाने वाले शिक्षक ने हल्दौर ब्लॉक अध्यक्ष पद से हटाने पर गोली मारी है।

हल्दौर के मोहल्ला रईसान निवासी नागेश कुमार प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हैं। बिजनौर में आफिसर्स कॉलोनी के पीछे रहते थे।

रामलीला मैदान में रहने वाले दूसरे शिक्षक मयंक राणा प्राथमिक शिक्षक संघ हल्दौर ब्लॉक अध्यक्ष थे। पिछले दिनों नागेश ने उसे हल्दौर ब्लॉक के अध्यक्ष पद से हटा दिया था। इस बात पर मयंक नागेश से खफा थे और इस अपमान का बदला लेने की फिराक में लगे था।
विज्ञापन


मयंक ने किसी को इस बात का अहसास नहीं होने दिया कि उसके मन में क्या है। शिक्षकों के मुताबिक दोपहर को इंदिरा पार्क में प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक चल रही थी। तमाम शिक्षक बैठक में मौजूद थे। करीब दो बजे मयंक राणा इंदिरा पार्क के बाहर अपनी स्कूटी खड़ी करके पैदल इंदिरा पार्क के अंदर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों ने सोचा कि मयंक राणा बैठक में शिरकत करने आया है। शिक्षकों के अनुसार बैठक के दौरान नागेश कुमार के पीछे खड़े होकर मयंक राणा ने ताबड़तोड़ गोली बरसा दीं। गोलियां चलते ही शिक्षक भागने लगे। गंभीर रूप से घायल नागेश को जिला अस्पताल ले जाया गया।

जहां से चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ के भाग्यश्री अस्पताल में नागेश को दाखिल कराया गया है। वहां उन्हें अब खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सुभाष सिंह बघेल, एसपी सिटी कल्पना सक्सेना, सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा, बीएसए राजेश कुमार श्रीवास्तव जिला अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसपी ने आरोपी शिक्षक  को दबोचने के एपी सिटी को निर्देश दिए।

तीन गोली लगी नागेश को
शिक्षक नेता नागेश कुमार को तीन गोली लगी हैै। एक गोली दाई ओर कनपटी पर लगकर गाल में फंस गई। दो गोली दाएं हाथ में बाजू में लगकर फंस गई।

पिस्टल से चलाई गई गोली
एसएसआई जसपाल सिंह के मुताबिक मौके से तीन खोखे बरामद हुए हैं। संभवत: खोखे 32बोर के लगते हैं। गोली पिस्टल से चलाई गई है।

हत्या करने के इरादे से आया था मयंक
शिक्षक मयंक नागेश की हत्या करने का प्लान बनाकर आए था। उसने अपने इरादे किसी से साझा नहीं किए थे। नागेश कुमार को भी मयंक राणा ने कभी यह अहसास नहीं होने दिया कि वह उनसे दुश्मनी रखता है।

एक साथ मिलने पर दोनों आपस में बात करते थे। नागेश कुमार को भी कतई यह शक नहीं था कि मयंक राणा उनकी जान का दुश्मन बन गया है। नागेश कुमार के मन में बस इतनी बात थी कि ब्लॉक अध्यक्ष से हटाने  पर मयंक राणा उनसे नाराज है।


यह नाराजगी जान लेने तक की होगी, यह उन्होंने नहीं सोचा था। मंगलवार को मयंक उसकी जान लेने के इरादे से आया। इसलिए ही मयंक ने नागेश पर कई गोली चलाईं। गनीमत रही कि एक गोली नागेश के गाल में दो हाथ की बाजू में फंस गई वरना नागेश की जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed