{"_id":"58a1fa294f1c1b1235d85146","slug":"smooth-young-man-with-knives-in-shahpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहपुर में युवक को चाकुओं से गोदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाहपुर में युवक को चाकुओं से गोदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
हमले में घायल होने के बाद मेरठ के अस्पताल में भ्ार्ती युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में युवा किसान को कुछ हमलावरों ने चाकुओं से गोद डाला। किसान को मृत समझकर हमलावर उसे खेत में छोड़ भागे। उपचार के लिए मेरठ ले जाया गया युवक जिंदगी-मौत से जूझ रहा है। युवक के पिता की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी गई है।
नजीबाबाद नगर से सटे गांव शाहपुर निवासी सुरेेश का पुत्र दीपक (22) रविवार रात करीब आठ बजे बाइक से मालन नदी पर बन रहे पुल क्षेत्र से गुजर रहा था, तभी उस पर किसी ने हमला किया। दीपक सुधबुध खो बैठा। करीब आधा दर्जन हमलावर दीपक को उठाकर काली माता मंदिर के निकट एक खेत में ले गए और अर्धबेहोशी की हालत में उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला किया। दीपक की सिसकियां बंद होने पर हमलावर उसे मृत समझकर छोड़ भागे। संयोग से दीपक के शरीर में अभी जान बाकी थी। खेत से बाहर आए दीपक ने एक राहगीर को आपबीती बताई और परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन घायल दीपक को प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत चिंताजनक होने पर युवक को मेरठ ले जाया गया। उधर, घायल युवक के पिता सुरेश ने पुलिस को तहरीर सौंपी। जिसमें गांव पुरनपुर के दो युवकों को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने चाकू बरामद किया। थाना प्रभारी तेजेंद्र यादव ने बताया कि एक आरोपी युवक को पकड़ लिया गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। घायल युवक के परिजनों के मेरठ से लौटने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।