{"_id":"57e032054f1c1bf67ba828a1","slug":"she-arrived-at-the-station-from-exploitation-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोषण पर जहर लेकर थाने पहुंची युवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोषण पर जहर लेकर थाने पहुंची युवती
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 20 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावली में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले तथाकथित प्रेमी के खिलाफ युवती थाने पहुंच गई। युवती के हाथों में जहर देखकर पुलिसकर्मियों के चेहरे से हवाइयां उड़ गईं।
युवती ने पुलिस को चेताया कि उसे न्याय नहीं मिला, तो वह थाने में ही जहर खाकर जान दे देगी। मंडावली निवासी एक युवती रविवार को मंडावली थाने पहुंच गई। उसने पुलिसकर्मियों के सामने रो-रोकर आपबीती बयां की। युवती ने बताया कि एक युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया था। युवक शादी का झांसा देकर पिछले छह-सात महीनों से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। अब वह शादी करने से मुकर रहा है। युवती ने पुलिस को अपने हाथों में जहर की पुड़िया दिखाई। उसने दो टूक कहा कि पुलिस या तो युवक को जेल भेजे या फिर उसे शादी के लिए राजी करे। युवती ने पुलिस से कहा कि उसे न्याय नहीं मिला, तो वह थाना परिसर में ही जहर खाकर जान दे देगी। युवती ने कहा कि जिन हालातों में युवक ने उसे छोड़ा है, वह किसी दूसरे घर कैसे जाएगी? पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस युवक को थाने लाई अाैर परिजन बुलाकर समझौते के प्रयास किए।