फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Secreted Well wood caught

छिपाकर रखी खैर की लकड़ी पकड़ी

Tue, 28 Feb 2017 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 28 Feb 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में वन विभाग ने छापा मारकर अमान नगर क्षेत्र से खैर की  लकड़ी बरामद की है। लकड़ी माफिया ने चारदीवारी के पीछे छिपाकर रखा था।
विज्ञापन

सूचना पर डीएफओ पीके राघव के निर्देशन में साहनपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रामगोपाल चौहान, वन दरोगा तथा टीम ने हर्सवाड़ा, अमाननगर क्षेत्र में छापा मारा।  छापे के दौरान चारदीवारी के पीछे घास में रखी गई खैर की कीमती लकड़ी टीम ने बरामद की। पिछले दो माह के भीतर नजीबाबाद में बड़े पैमाने पर खैर की कीमती वन संपदा बरामद होना इस बात का प्रमाण है कि लकड़ी माफिया या तो वन कर्मियों से हमसाज होकर या उनकी आंखों में धूल झोंककर जंगलों का दोहन कर रहे हैं। डीएफओ पीके राघव ने बताया         कि जिस प्लॉट से लकड़ी बरामद की गई है, उसके मालिक की भूमिका संदिग्ध है। 

वन विभाग ने लगभग 70 क्विंटल खैर की लकड़ी अपने कब्जे में ले ली है। लकड़ी माफिया तक पहुंचने के लिए जांच की जा रही है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed