फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sddikn death injured in Pedda case

पेद्दा कांड में घायल सद्दीकन की मौत

Thu, 15 Dec 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 15 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
पेद्दा कांड में घायल हुई 65 वर्षीय सद्दीकन की घर पर उपचार के दौरान मौत हो गई। सद्दीकन के बेटे ने प्रदेश सरकार की घायलों को पांच लाख रुपये देने की घोषणा के बाद भी उनको रुपये न देने का आरोप लगाया है। डीएम कार्यालय में पत्र देकर मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन


16 सितंबर को गांव पेद्दा में दो पक्षों में विवाद में जमकर गोलीबारी और पथराव हुआ था। विवाद में एक पक्ष के तीन लोगों की हत्या की गई थी। विवाद में 12 गांव वाले घायल भी हो गए थे। सद्दीकन पत्नी रशीद भी विवाद में घायल हुई थी। सद्दीकन के बेटे तसलीम के मुताबिक विवाद में मारपीट में उसकी मां की पसलियों में चोट आई थी।
विज्ञापन


उसकी मां को उपचार के लिए उसी दिन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वर्तमान में घर पर ही उसकी मां का इलाज चल रहा था। 13 दिसंबर की रात तीन बजे उसकी मां की मौत हो गई। तसलीम के मुताबिक इस विवाद में घायल होने वालों को प्रदेश सरकार की ओर से पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तसलीम ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही के कारण सद्दीकन को अनुमन्य मुआवजा राशि अभी तक नहीं दी गई है। उसके अनुसार इस मामले की पत्रावली एडीएम वित्त एवं राजस्व के पास सुरक्षित है। तसलीम ने उसके खाते में मुआवजे की राशि भिजवाने की मांग की है। उधर, शहर कोतवाल शैलेंद्र प्रताप गौतम के मुताबिक सद्दीकन पेद्दा कांड में घायल हुई थी। वह उपचार के बाद ठीक हो गई थी। उसकी मौत ठंड लगने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed