फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Scooter collided with truck, two youths die

ट्रक से टकराई स्कूटी, दो युवकों की मौत

Sat, 20 Jan 2018 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 20 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
Scooter collided with truck, two youths die
चांदपुर में ट्रक के नीचे घुसी युवकों की स्कूटी। - फोटो : अमर उजाला
चांदपुर में धनौरा रोड रेलवे फाटक के पास ट्रक और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के दौरान स्कूटी ट्रक के अगले हिस्से में अंदर जा घुसी।
विज्ञापन

ट्रक में जैक लगाकर पुलिस ने शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। ट्रक ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पहुंचे लोगों की पुलिस से नोकझोंक हुई। हंगामा होता देख पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी। कोतवाल के अनुसार ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों युवकों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। 
विज्ञापन


उत्तराखंड के देहरादून के विकास नगर निवासी मुकेश शर्मा (32) जिओ कंपनी में चांदपुर में नेटवर्क इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। अपनी एक छोटी बच्ची व पत्नी के साथ चांदपुर में ही किराए के मकान में रहते थे। शुक्रवार दोपहर अपने सहायक नीटू उर्फ दुर्गा (24) निवासी हीमपुर दीपा थाने के गांव गन्धौर के साथ स्कूटी से धनौरा रोड की ओर जा रहे थे। धनौरा रोड स्थित रेलवे फाटक के पास पहुंचने पर स्कूटी सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक में टकरा गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। हादसे के दौरान दोनों लोग स्कूटी समेत ट्रक के अगले हिस्से में जा घुसे थे। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने ट्रक में जैक लगाकर शवों को बाहर निकाला। शवों को सीएचसी स्याऊ पहुंचाया गया। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ट्रक को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आई। जिओ कंपनी के कर्मचारी व अधिकारी सीएचसी स्याऊ पहुंचे। बाद में थाने पहुंचकर पुलिस से ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग की। इस बीच पुलिस व जिओ कंपनी के अधिकारियों में नोकझोंक भी हुई। थाने के सामने लगी भीड़ को तितर बितर करने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी। पुलिस ने जिओ कंपनी के आधा दर्जन अधिकारी व कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। बाद में चेतावनी देकर छोड़ दिया है। कोतवाली निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप गौतम ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर रिपोर्ट लिख ली है। 

उधर, जलीलपुर में एक इंटर कॉलेज के कक्षा छह के छात्र की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर चला रहा बड़ा भाई गंभीर घायल हो गया। उसको इलाज के लिए मेरठ भेजा गया है। शुक्रवार  सुबह गांव पहाड़पुर निवासी रामगोपाल के दोनों पुत्र   गौरव, सौरभ खेत में मकान बनाकर रह रहे ताऊ चरन सिंह के यहां से अपना ट्रैक्टर नहर की पटरी के रास्ते ले कर आ रहे थे। बड़ा भाई गौरव (15) ट्रैक्टर चला रहा था। जबकि उसका छोटा भाई सौरभ (11) साथ में बैठा था। गांव शाहपुर भसौड़ी के निकट नहर की     पटरी पर सामने से आ रही बुग्गी को रास्ता देने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रि होकर नहर में जा पलटा। दोनों भाई ट्रैक्टर के नीचे दब गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों भाइयों को ट्रैक्टर के नीचे से निकाल कर परिजन इलाज के लिए चांदपुर ले गए। जहां गुरुनानक इंटर कॉलेज शेखपुरी       चौहड़ के कक्षा छह के छात्र सौरभ को चिकित्सकों ने मृत घोषित करदिया। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। दोपहर बाद मृतक सौरभ  का गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। ट्रैक्टर चला रहे बड़े भाई  गौरव को इलाज के लिए मेरठ भेजा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed